Nature

विज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को बांटे गए प्रमाण पत्र

विज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को बांटे गए प्रमाण पत्र



बहराइच ::: शनिवार को कैसरगंज के रामा देवी पब्लिक स्कूल में विपनेट साइंस क्लब ज्ञान शक्ति विज्ञान ग्रुप के तत्वावधान में विज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्रुप के क्षेत्रीय संयोजक फैजान अहमद ने बताया कि कक्षा छह वर्ग में महक जायसवाल प्रथम, साबरीन बानो द्वितीय, निशांत सिंह, अब्दुल मुस्तफा, अनुराग यादव संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सात के वर्ग में रूही बानो प्रथम, सोनाली द्वितीय, आसिया तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा आठ वर्ग में मुहम्मद वसीक प्रथम, प्रिया यादव द्वितीय व पिंकी राव का तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय प्रबंधक व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप यादव एडवोकेट ने विजयी छात्र- छात्राओं को प्रमाणपत्र, मेडल व सामान्य ज्ञान की पुस्तकें पुरस्कार स्वरूप प्रदान कीं। साइंस क्लब कोआर्डिनेटर वेद प्रकाश पाठक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक होंगी। विज्ञान प्रसार द्वारा विपनेट के माध्यम से देश में वैज्ञानिक सोच के प्रचार प्रसार का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रुप सदस्य आकाश चौधरी, इसरारूल हक, कलीम अहमद, तौहीद मुहम्मद सैफ, शफीउद्दीन, महक फातिमा, सना खातून, दरख्शा,  विद्यालय प्रधानाचार्य विजय मोहन, आर सिंह, सुनील कुमार, विनय यादव, राजू मौर्य, देवेंद्र मौर्य, पवन यादव, अनीस अहमद, मेराज अहमद, सुभाष वर्मा, शिक्षिका रहनुमा, दीक्षा मिश्रा, सपना, रीतिका, मोनिका सिंह, कोमल, शायबा अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Telegram voice news
      फखरपुर बहराईच

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature