Nature

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 07 सदस्य गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 12 मोटर साइकिल व कूटरचित नम्बर प्लेट तथा परिवहन विभाग के कूटरचित दस्तावेज बरामद ।

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 07 सदस्य गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 12 मोटर साइकिल व कूटरचित नम्बर प्लेट तथा परिवहन विभाग के कूटरचित दस्तावेज बरामद ।



*मु0अ0सं0-* 112/2020
धारा- 41/ 411/ 413/ 420/ 467/ 468/ 471 भादवि ।
*थाना-*  सुजौली जनपद बहराइच ।

*विवरणः-*             दिनाँक 03.09.2020 को पुलिस अधीक्षक बहराइच डा0 विपिन कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा श्री कमलेश कुमार सिंह द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना सुजौली श्री विनय कुमार सरोज मय हमराही टीम द्वारा घाघरा बैराज पर वाहन चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग चोरी की मोटर साइकिल के साथ ढकेरवा लखीमपुर खीरी की तरफ से इधर ही आ रहे है । उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा समस्त फोर्स ब्रीफ व सतर्क कर लखीमपुर खीरी की तरफ से आने वाली सभी मोटर साइकिल की सतर्कता पूर्वक सघन चेकिंग प्रारम्भ किया गया थोडी देर बाद ही लखीमपुर खीरी की तरफ से आ रहे सात मोटर साइकिलें मय चालक आते हुए दिखाई दिये । करीब आने पर सभी मोटर साइकिल चालको को घेर-घार कर रोका गया तो अन्तिम मोटर साइकिल पर पीछे बैठा एक व्यक्ति कूद कर भागने में सफल हो गया, शेष सातो व्यक्तियों को चोरी की 07 मोटर साइकिल व फर्जी नम्बर प्लेट व फर्जी रजिस्ट्रेशन नं0 कूटरचित दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया । कडाई से पूछ ताछ करने पर सातो अभियुक्तों ने बताया की हम लोगो का मोटर साइकिल चोरी करने का एक गिरोह है तथा हम लोग चोरी की मोटर साइकिल को चुरा कर फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रपत्र तैयार कर उसको नेपाल राष्ट्र व अन्य जगह बेच देते थे ।

पकडे गये अभियुक्तो से निशादेही पर थाना सुजौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मटेही 9 नम्बर नहर पुल के पास स्थित घनी झाडियो में से चोरी की अन्य 05 मोटर साइकिले जिस पर फर्जी रजिस्ट्रेशन प्लेट व बिना नम्बर प्लेट के बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सुजौली में अभियोग संख्या 112/2020 धारा 41/ 411/ 413/ 420/ 467/ 468/ 471 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पताः–*
1- इरशाद पुत्र कल्लू निवासी ढकेरवा थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी उम्र करीव 40 वर्ष
2- मुनीर अहमद पुत्र सगीर निवासी ग्राम चफरिया गांव थाना सुजौली जनपद बहराइच उम्र करीव 21 वर्ष
3- सुनील मिश्रा पुत्र मुन्ना लाल निवासी ग्राम चफरिया थाना सुजौली जनपद बहराइच उम्र करीव 20 वर्ष
4- बटोही पुत्र राम हरी निवासी ग्राम वनकटी दा0 रमपुरवा थाना सुजौली जनपद बहराइच उम्र करीव 32 वर्ष
5- विनोद कुमार निगम पुत्र गोविन्द प्रसाद निवासी चफरिया गांव थाना सुजौली जनपद बहराइच उम्र करीव 35वर्ष
6- हनीफ पुत्र मुनऊवर अली निवासी मदनिया दा0 बड़खड़िया थाना सुजौली जनपद बहराइच उम्र करीव 28 वर्ष
7- सुरेश निषाद पुत्र राम स्वरूप निषाद निवासी चफरिया बाजार थाना सुजौली जनपद बहराइच उम्र करीव 22 वर्ष

*बरामद 12 अदद मोटर साइकिल का विवरणः-*
1- प्लेटिना UP 40E 9373 रंग ग्रे, चेचिस नम्बर MD2DDDZZZNWJ37455
2- स्पलेण्डर प्रो UP31 U 6943 चेचिस नम्बर MDLHA10BFFHD60241
3- हीरो HF डिलक्स UP32 EM 9701 रंग काला लाल, चेचिस नम्बर MBLHA7154J4A00230
4- स्पलेण्डर प्लस UP 32 HT 6296 रंग काला ग्रे, चेचिस नम्बर MBLHARO73JHF19194
5- स्पलेण्डर प्लस उ0प्र0 32 जे0वाई0 0149 रंग व्लैक ग्रे, चेचिस नम्बर MBLHARO71JHE13455 
6- स्पलेण्डर प्लस UP32 JS 6983 रंग काला नीला, चेचिस नम्बर MBLHARO87JHB55029
7- स्पलेण्डर प्रो0 UP32 GD 2210 रंग व्लैक ग्रे, चेचिस नम्बर MBLHA10BFFHC33805 
8- पैशन प्रो विना नम्बर प्लेट के रंग काला, चेचिस नम्बर MBLHA10AWCHK35856
9- सुपर स्पलेण्डर विना नम्बर प्लेट के रंग काला सफेद, चेचिस नम्बर MBLJAW093K9022720
10- स्पलेण्डर प्लस विना नम्बर प्लेट की रंग काला ग्रे, चेचिस नम्बर MBLHARO83HHBG6891 
11- पैसन प्रो UO40Q 2848 रंग काला, चेचिस नम्बर MBLHA10AWDHF57584
12- सुपर स्पलेण्डर UP32 HX 4802 रंग काला सफेद, चेचिस नम्बर MBLJARO3XH9D38841
*गिरफ्तारी टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विनय कुमार सरोज थाना सुजौली
2. उ0नि0 श्री सुभाष यादव थाना सुजौली
3. का0 विकास मिश्र थाना सुजौली
4. का0 प्रमोद कुमार यादव थाना सुजौली
5. का0 आशुतोष कुमार थाना सुजौली
6. का0 अमरजीत यादव थाना सुजौली
7. का0 विकास सिंह थाना सुजौली
8. का0 राजकुमार यादव थाना सुजौली
9. का0 धरमपाल यादव थाना सुजौली
10. का0 सारांश थाना सुजौली
11. म0का0 आँचल त्रिवेदी थाना सुजौली
12. म0क0 कनक सरोज थाना सुजौली जनपद बहराइच ।
Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature