Nature

गांवो को जोड़ने वाली सड़क बदहाल ग्रामीण परेसान।। ग्रामीणों को नही मिल पा रहा स्वास्थ सेवाओ का लाभ।।

गांवो को जोड़ने वाली सड़क बदहाल ग्रामीण परेसान।।
ग्रामीणों को नही मिल पा रहा स्वास्थ सेवाओ का लाभ।।






विनय कुमार शुक्ला
फखरपुर बहराइच।। फखरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत समदा से सिपहिया हुलास जाने वाला मार्ग की सूरत काफी खस्ताहाल हाल है।जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आने वाले समय गन्ने के फसल की कटाई सुरू होने वाली है अगर समय से रास्ते की मरम्मत का कार्य नही किया गया तो किसानों को पारले फैक्ट्ररी गन्ना ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जिससे किसानों की गाढ़ी कमाई का जरिया रही गन्ने की फसल के जाने के लिए किसानों के मन मे अभी से चिंता हो रही है।आपको बताते चले समदा ग्राम पंचायत में समदा से सिपहिया हुलास जाने वाले मार्ग दोनो ग्राम पंचायत के बॉर्डर का बैठता है जिससे ईश रास्ते की समुचित रूप से मरम्मत का कार्य नही किया जाता है भीषण बाढ़ के दौरान रास्ते पर बड़े बड़े गड्डे हो गए है जिससे पैदल भी इस रास्ते का उपयोग करने में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आपको बताते चले समदा ग्राम पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र व जूनियर हाई स्कूल भी स्थापित है इस लिए अन्य ग्रामीण इलाकों के लोग इस रास्ते का ज्यादातर उपयोग करते है लेकिन मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से न होने से काफी दिक्कतों को ग्रामीण झेलने को मजबूर है।
      फखरपुर की आवाज़ के लिए
          विनाय कुमार शुक्ला की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature