Nature

महिला सशक्तिकरण, स्वावलम्बन, सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान का जनपद में हुआ भव्य शुभारम्भ

महिला सशक्तिकरण, स्वावलम्बन, सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान का जनपद में हुआ भव्य शुभारम्भ

बहराइच 17 अक्टूबर। महिला सशक्तिकरण, स्वावलम्बन एवं सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर संचालित किये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के शुभारम्भ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, सदर बहराइच की श्रीमती अनुपमा जायसवाल, नानपारा की श्रीमती माधुरी वर्मा, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वावलम्बन, सम्मान व सुरक्षा के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए नवरात्रि के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वावलम्बन, सम्मान व सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मिशन शक्ति का श्रीगणेश किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में आदिकाल से महिलाएं शक्ति के केन्द्र का प्रतीक रही हंै। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के प्रति लोगों की सोच को बदलने में मील का पत्थर साबित होंगे। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा व विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वावलम्बन, सम्मान व सुरक्षा के लिए अनेकों योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। मिशन शक्ति अभियान के शुभारम्भ अवसर पर विधायक द्वय ने महिलाओं एवं बालिकाओं का आहवान किया कि महिलायें एवं बालिकाएं स्वावलम्बन, सम्मान व सुरक्षा के लिए संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठायें। 
जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बन, सम्मान व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाय। श्री कुमार ने कहा कि नारी सुरक्षा के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा पुख्ता प्रबन्ध किये गये हैं। उन्होंने बालिकाओं का आहवान किया कि स्कूली शिक्षा के दौरान जूडों व ताइक्वांडों जैसे सेल्फ डिफेंस के कौशल में भी निपुण हों, इससे उनका आत्मबल बढ़ेगा। उन्होंने बालिका शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि हमें सभी बेटियों को पढ़ाना होगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जहाॅ अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं वहीं नाना प्रकार के हेल्प लाइन नम्बर जैसे 1098, महिला हेल्पलाइन 181, 108, 102, एण्टी रोमियो स्क्वायड इत्यादि का संचालन किया जा रहा है। डाॅ. मिश्र ने कहा कि एक शिक्षित व सक्षम व्यक्ति के मुकाबले किसी भी अशिक्षित व अक्षम महिला अथवा बालिका अपने को कमज़ोर महसूस करती है। इसलिए सभी बालिकाओं का शिक्षित व सक्षम होना बहुत आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं एवं बालिकाओं का आहवान किया कि उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त न करें, चुप्पी छोड़ें, खुल के बोलें, हिंसा को पहचानें और हिंसा को रोकने में सहयोग प्रदान करें।
मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों एवं अभियान अन्तर्गत संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा आत्मसुरक्षा के लिए ताइक्वांडों व जूडो का प्रदर्शन किया गया जबकि अनुराधा गर्ग ने गीत व विशाल सिंह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे, उपायुक्त स्वतःरोज़गार सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी ए.आर. अंसारी सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे। 
                     :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः 
*महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से निकाली गयी जागरूकता रैली*
बहराइच 17 अक्टूबर। महिला सशक्तिकरण, स्वावलम्बन एवं सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर संचालित किये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के प्रति आमजन को जागरूक किये जाने के उद्देश्य से जागरूकता वाहन रैली को विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व विधायक व मौजूद अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से बनायी गयी रंगोली का अवलोकन भी किया।   
उल्लेखनीय है कि रैली कलेक्ट्रेट से डी.एम. तिराहा, पानी टंकी चैराहा से जेल रोड पहुॅची जहाॅ पर विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना द्वारा महिला जागरूकता से सम्बन्धित पेंन्टिंग की गयी। इसके पश्चात वाहन जागरूकता रैली पुलिस लाइन तिराहा होते हुए श्री गुरू नानक चैक (अस्पताल चैराहा) पहुॅची। जहाॅ पर विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, पी.डी. डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, ई.ओ. नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय व अन्य अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया। 
                          :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः 
*गैंगेस्टर एक्ट के तहत 07 अपराधियों की ज़ब्त की गयी सम्पत्तियाॅ*
बहराइच 17 अक्टूबर। जिला मजिस्ट्रेट शम्भु कुमार द्वारा गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत 07 अभियुक्तों की सम्पत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गयी है। जनपद के थाना मोतीपुर अन्तर्गत अण्डहनपुरवा के इश्तिखार की मोटर साइकिल पैशन प्रो. संख्या यू.पी. 40 एन. 7187 व परवानी गौढ़ी के जयराम वर्मा पुत्र स्व. कैलाश की मोटर साइकिल संख्या यू.पी. 40 एक्स 1934, थाना पयागपुर अन्तर्गत पयागपुर के निवासी विनोद जायसवाल पुत्र मंगल प्रसाद की माटर साइकिल संख्या यू.पी. 40 ए.एन. 1250, थाना रानीपुर अन्तर्गत भानपुर के कन्हैयालाल वर्मा पुत्र राम प्यारे वर्मा की मोटर साइकिल संख्या यू.पी. 40 ए.एच. 8030 व आल्टो कार संख्या यू.पी. 40 ए.एन. 3001, थाना खैरीघाट अन्तर्गत रामपुर धोबियाहार के धर्मेन्द्र सोनी पुत्र नन्दलाल सोनी का 01 किता मकान जो टेपरा मोड़ पर स्थित है जिसकी लम्बाई 49 फिट व चैड़ाई 11 फिट 01 इंच जिसका कुल रकबा 01 बिसवा जिसमें 03 क्वाटर्स च गैलरी बनी है तथा थाना अन्तर्गत महराजगंज के निहाल अहमद पुत्र जलाल अहमद का महेन्द्र मैक्स जीप वाहन संख्या यू.पी. 45 टी. 0276 को कुर्क किया गया है।
इसी प्रकार थाना रूपईडीहा अन्तर्गत केवलपुर (कस्बा रूपईडीहा) के मतीन पुत्र नन्हे का मकान नं. 544/3131 (चार मंज़िला मकान मो. सनमान गार्डेन गली नं. 02 कैम्पल रोड बालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ) स्वामिनी श्रीमती फरीदा बेगम पत्नी शमीम (मतीन उपरोक्त भाई की पत्नी) अनुमानित कीमत करीब रू. 01 करोड़। मकान नं. 429/556 मो. गुलाबनगर/मुअज़्ज़रमनगर कैम्पलरोड थाना सआदतगंज लखनऊ। भवन स्वामी वसीम अहमद व मोहसिन पुत्र गण शमीम अहमद (मतीन उपरोक्त का भतीजा) अनुमानित कीमत लगभग रू. 30 लाख। म.नं. 429/938 मो. गुलाबनगर/मुअज़्ज़मनगर निकट हरी मस्जिद कैम्पलरोड थाना सआदतगंज। भवन स्वामी श्रीमती रूखसाना पत्नी उपरोक्त अनुमानित कीमत लगभग रू. 30 लाख। दुकान ए-01 कासमेटिक्स गली नं. 03 मुमताज़ मार्केट अमीनाबाद लखनऊ (दंुकान व गोदाम का भवन मुमताज़ ट्रस्ट से किराये पर है जिसमें करीब रू. 15 लाख की कीमत का सामान है) को कुर्क किया गया है।
                      :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
*त्यौहारों पर शान्ति व्यवस्था के लिए नामित किये गये मजिस्ट्रेट*
बहराइच 17 अक्टूबर। जनपद में श्री माॅ दुर्गा पूजा (नवरात्रि), मूर्ति विसर्जन तथा विजयदशमी (दशहरा) त्यौहार को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढं़ग से सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट शम्भु कुमार द्वारा जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र के लिए 01-01 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी की तैनाती की गयी है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी सम्पूर्ण थानाक्षेत्र अन्तर्गत शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उत्तरदायी होंगे। त्यौहारों के अवसर पर शान्ति व्यवस्था के लिए जनपद को 02 ज़ोन में बाॅट कर ज़ोन 01 बहराइच नगर के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव व अपर पुलिस अधीक्षक नगर कंुवर ज्ञानन्जय सिंह तथा ज़ोन 02 बहराइच ग्रामीण के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट जयचन्द्र पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार को ज़ोनल मजिस्ट्रेट व ज़ोनल पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 
जिला मजिस्ट्रेट श्री कुमार ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट मो.नं. 9454416037 को नगर क्षेत्र का प्रभारी नामित किया गया है। जो पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे नगर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था पर नज़र रखेंगे। आगामी त्यौहारों के अवसर पर शान्ति व्यवस्था के निमित्त किसी प्रकार की सूचना प्राप्त करने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नम्बर 05252-232815 एवं कन्ट्रोल रूम के प्रभारी ई-डिस्ेिटक मैनेजर सुमित तिवारी का मो.नं 9452277899 है।
उन्होंने बताया कि ज़ोन 01 बहराइच नगर अन्तर्गत आने वाले थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के लिए तहसीलदार सदर राज कुमार बैठा मो.न. 9454416038 व प्रभारी निरीक्षक को.नगर रमेश कुमार मो.नं. 9454402976, थाना कोतवाली देहात के लिए सहा.अभि. पैक्सपेड चन्द्र प्रकाश त्रिवेदी मो.न. 9450531248 व प्रभारी निरीक्षक को. देहात ओ.पी. चैहान मो.नं. 9454402977, थाना क्षेत्र दरगाह शरीफ के लिए परियोजना अधिकारी डूडा संजय ंिसह मो.न. 9532002300 व थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ मधुपनाथ मिश्र मो.नं. 9454402969, थाना क्षेत्र पयागपुर के लिए बीडीओ पयागपुर श्वेता मिश्रा मो.नं. 9454464818 व थानाध्यक्ष पयागपुर मुकेश कुमार सिंह मो.नं. 9454402982, थाना क्षेत्र रानीपुर के लिए बीडीओ चित्तौरा सुभाष चन्द्र सरोज मो.नं. 9454464810 व थानाध्यक्ष रानीपुर श्यामदेव मो.नं. 9454402984, थानाक्षेत्र विशेश्वरगंज के लिए बीडीओ विशेश्वरगंज अमित मिश्रा मो.नं. 9454464817 व थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज अशोक कुमार सिंह मो.नं. 9454402988, थाना क्षेत्र रिसिया के लिए बीडीओ रिसिया आर.एस. प्रधान मो.नं. 9454464809 व थानाध्यक्ष रिसिया बृजराज प्रसाद मो.नं. 9454402985, थाना क्षेत्र कैसरगंज के लिए बीडीओ कैसरगंज रवि कुमार मो.नं. 9454464815 व थानाध्यक्ष कैसरगंज संजय कुमार गुप्ता मो.नं. 9454402974, थाना क्षेत्र जरवल रोड के लिए बीडीओ जरवल आशाराम वर्मा मो.नं. 9454464816 व थानाध्यक्ष जरवलरोड हर्षवर्धन सिंह मो.नं. 9454402973 तथा थाना क्षेत्र फखरपुर के लिए बीडीओ फखरपुर पूजा चैधरी मो.नं 9454464813 व थानाध्यक्ष फखरपुर श्रीप्रकाश त्रिपाठी मो.नं. 9454402970, थाना क्षेत्र हुजूरपुर के लिए बीडीओ हुजूरपुर एस.के. ंिसह, मो. नं 9454464814 व थानाध्यक्ष हुजूरपुर आर.पी. यादव मो.नं 9454402972 को क्रमशः सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी नामित किया गया है। 
इसी प्रकार ज़ोन 02 बहराइच ग्रामीण अन्तर्गत आने वाले थाना क्षेत्र कोतवाली नानपारा के लिए नायब तहसीलदार नानपारा विजय कुमार मो.न. 7651808072 व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानपारा डी.के. श्रीवास्तव मो.न. 9454402980, मोतीपुर के लिए तहसीलदार मिहींपुरवा सतीश कुमार वर्मा मो.न. 9454416045 व थानाध्यक्ष मोतीपुर जय नरायन शुक्ला मो.न. 9454402978, थाना क्षेत्र रूपईडीहा के लिए तहसीलदार नानपारा दिनेश कुमार मो.न. 9454416039 व थानाध्यक्ष रूपईडीहा प्रमोद कुमार सिंह मो.न. 9454402986, थाना क्षेत्र कोतवाली मूर्तिहा के लिए नायब तहसीलदार मिहीपुरवा शंशाक उपाध्याय मो.न. 8118868303 व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुर्तिहा सुबोध कुमार मो.न. 9454402979, सुजौली के लिए बीडीओ मिहींपुरवा चन्द्रशेखर मो.न. 9454464805 व थानाध्यक्ष सुजौली विनय कुमार सरोज मो.न. 9454402987, नवाबगंज के लिए बीडीओ नवाबगंज तेजवन्त सिंह मो.न. 9454464806 व थानाध्यक्ष नवाबगंज अशोक कुमार सिंह मो.न. 9454402981, बौण्डी के लिए बीडीओ तेजवापुर चन्द्रभूषण यादव मो.न. 9454464812 व थानाध्यक्ष बौण्डी प्रेम प्रकाश पाण्डेय मो.न. 9454402968, खैरीघाट के लिए बीडीओ शिवपुर वीरेन्द्र यादव मो.न. 9454464811 व थानाध्यक्ष खैरीघाट पंकज कुमार सिंह मो.न. 9454402975 हरदी के लिए तहसीलदार महसी राजेश कुमार वर्मा मो.न. 9454416041 व थानाध्यक्ष हरदी राम प्रसाद यादव मो.न. 9454402971, थाना क्षेत्र रामगाॅव के लिए बीडीओ महसी सरयू प्रसाद सिंह मो.न. 9454464811 व थानाध्यक्ष रामगाॅव अभय सिंह मो.न. 9454402983 तथा थाना क्षेत्र मटेरा के लिए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार मो.नं 9451639877 व प्रभारी निरीक्षक थाना मटेरा चैथीराम यादव मो.नं 9454404987 को क्रमशः सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी नामित किया गया है।
सभी सेक्टर आफिसर्स को निर्देश दिये गये हंै कि त्यौहारों की अवधि के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु निर्गत शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए श्री माॅ दुर्गा पूजा (नवरात्रि), मूर्ति विसर्जन एवं विजयदशमी (दशहरा) त्यौहार के अवसर पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखेंगे। सभी उप जिला मजिस्ट्रेटों को भी निर्देश दिये गये हंै कि सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी से समन्वय रखते हुए पूरे क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था के निमित्त सतर्क दृष्टि बनाये रखेंगे। साथ ही तहसील परिक्षेत्र में आवश्यकतानुसार स्थिति को नियन्त्रित करने के उद्देश्य से अपने स्तर से भी अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित कर लेंगे।    
                  :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
*सीडीओ ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण* 
बहराइच 17 अक्टूबर। विकास भवन स्थित कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायज़़ा लेने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना द्वारा पूर्वान्ह 10ः10 बजे विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के 06, कृषि विभाग के 05, जिला कार्यक्रम अधिकारी  कार्यालय के 09, जिला ग्राम्य विकास अधिकरण के 11, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के 09 तथा जिला विकास कार्यालय के 01 अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जबकि जिला विकास कार्यालय के 03 कर्मचारियों द्वारा अग्रिम हस्ताक्षर किया हुआ पाया गया। 
निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सीडीओ कविता मीना ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने अधीनस्थ अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य के लिए सचेत करते हुए लिखित रूप से कड़ी चेतावनी  जारी की जाय। यदि भविष्य में पुनः इस प्रकार की पुनरावृत्ति पायी जाती है तो अनुपस्थिति तिथि का वेतन बाधित करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जायेगी। 
                             :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः 
*बिना लाइसेंस बीज की बिक्री करने पर दर्ज होगी एफ.आई.आर.*
बहराइच 17 अक्टूबर। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यदि कोई व्यापारी बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्राप्त किये बीज का व्यवसाय करते हुए पाया जायेगा तो सम्बन्धित व्यापारी के विरूद्ध बीज नियंत्रण आदेश 1983 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्राविधानों के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी जायेगी। रबी 2020-21 में बीज की आपूर्ति एवं बिक्री हेतु सभी बीज विक्रेताओं को निर्देश दिये गये हैं कि अपनी फर्म/दुकान पर डिस्प्ले बोर्ड, रेट बोर्ड, स्टाक बोर्ड, बिक्री/स्टाक रजिस्टर, कैशमेमो व अन्य वांछित अभिलेख पूर्ण रखें तथा बीज क्रय करने पर कृषकों को रसीद अवश्य उपलब्ध करायें। 
सभी विक्रेताओं को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि रसीद पर कृषक का नाम एवं पता, खसरा संख्या, रकबा के साथ बीज आपूर्ति करने वाली संस्था का नाम, बोरी का टैग संख्या तथा लाट संख्या का भी उल्लेख अवश्य करेंगे। सभी विक्रेताओं को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि कृषि निदेशालय से पंजीकृत/अधिकृत फर्मों से ही बीज का क्रय करेंगे तथा बिल में लाइसेंस नम्बर का उल्लेख करना भी अनिवार्य होगा। सभी विक्रेता प्रत्येक माह में बीज प्राप्ति/वितरण व अवशेष की सूचना अगले माह की 05 तारीख तक जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय मंें उपलब्ध कराना होगा।  
समस्त बीज विक्रेताओं को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्रतिष्ठान से बिक्री किये जा रहे बीजों का पूर्ण विवरण सुरक्षित रखेंगे। किसी भी विक्रेता के लिए रिसर्च वैरायटी, जो अधिसूचित नहीं है अपितु अनुसंधान के अन्तर्गत है, की बिक्री प्रतिबन्धित होगी किन्तु मिनीकिट्स के रूप में निःशुल्क कृषकों में उसका वितरण किया जा सकेगा। सभी विक्रेता लाइसेंस में दर्ज स्थान पर ही स्टाक का भण्डारण करेंगे अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।

                           :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature