Nature

थाना फखरपुर में आयोजित की गई फखरपुर व्यापार मंडल की बैठकअध्यक्ष व्यापार मंडल फखरपुर के द्वारा थाना अध्यक्ष को सौपे गए 500 मास्क

थाना फखरपुर में आयोजित की गई फखरपुर व्यापार मंडल की बैठक

अध्यक्ष व्यापार मंडल फखरपुर के द्वारा थाना अध्यक्ष को सौपे गए 500 मास्क

आज थाना फखरपुर में ब्यापार मंडल की बैठक का आयोजन एसओ श्री प्रकाश त्रिपाठी ने किया बैठक में आज कल बढ़ती चोरियों पर कैसे लगाम लगाया जाए इसपर चर्चा करते हुए उद्योग ब्यापार मंडल के अध्य्क्ष कौशेलेन्द्र कुमार शुक्ला ने  ब्यापारियों की तरफ से विभिन्न समस्याएं रखी और कहा ठंड के मौसम अक्सर चोरियों की घटनाएं होती रहती है चोरियों पर लगाम कैसे लगाया जाए इसके लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग की पूरी अपेक्षा है कार्यक्रम के अंतिम चरण में उद्योग व्यापार मंडल फखरपुर के द्वारा थानाध्यक्ष फखरपुर श्री प्रकाश त्रिपाठी को 500 मास्क दिए गए और बताया गया कि अभी भी कोरोनावायरस थमा नहीं है अतः इन मास्को को समाज में गरीब असहाय लोगों को वितरित कर कोविड-19 के प्रति जागरूक किया और नारी शसक्तीकरण के लिए शपथ दिलाई बैठक में ब्यापार मंडल अध्यक्ष कौशेलेन्द्र कुमार शुक्ल महामंत्री अमर नाथ ,उपाध्यक्ष रिजवान खान, कोसाध्यक्ष जुबेर अहमद ,नईम ,ताजुद्दीन,श्यामजी ,व अन्य मौजूद रहे।
फखरपुर की आवाज़ के लिए अभिनाश शुक्ल की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature