Nature

पंडित आलोक द्विवेदी जी की है मांग किसान विरोधी कानून वापस ले सरकार

पंडित आलोक द्विवेदी जी की है मांग किसान विरोधी कानून वापस ले सरकार
 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार हर तरह से समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है। अपने क्षेत्र में लगातार सपा नेता एवं प्रत्यासी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नो 40 प्रथम से पंडित आलोक द्विवेदी के माध्यम से किसानों की आवाज ऊपर तक पहुंचाई जा रही है और हर संभव मदद हो रही है पंडित आलोक द्विवेदी जी लगातार किसानों के आंदोलन में साथ खड़े हैं। प्रशासन और सरकार से तत्कालीन  किसान विरोधी इस काले कानून को वापस किया जाए। और किसान की हर  समस्याओं का निवारण किया जाए।
लगातार किसानों के लिए आवाज़ उठा रहे सपा के युवा नेता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों की आय दूगना कर देने का झांसा देकर केंद्र मे दूसरी बार सरकार बनाई लेकिन किसानों का हित करने के बजाए किसान विरोधी काला कानून लाकर अन्नदाताओं को इस भीषण ठंड मे सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि  सरकार को किसान विरोधी नीतियों के कारण एक किसान अपना धान 800 से लेकर ₹1000 रुपए प्रति कुंतल  बेचने को विवश है।  मोदी सरकार ने दिल्ली जा रहे हैं  आंदोलन के लिए किसानों पर लाठी तक चार्ज करई।
मैं पंडित आलोक द्विवेदी सरकार की इस कार्यवाही पर कड़ी निंदा करता हूं। और मौजूदा सरकार से यह मांग करता हूं कि जल्द से जल्द इस काले कानून को वापस करके किसानों की मांग को पूरा करें क्योंकि यह फैसला देश हित में है। मै पंडित आलोक द्विवेदी सरकार एवं प्रशासन को चेतावनी देता हु। कि जल्द से जल्द किसानों की  मांगों को पूरा नहीं किया गया तोह  सभी ग्राम वासियों एवं अपने क्षेत्र में  ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ लेकर उग्र धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल करूंगा ।।

जय जवान।। जय किसान।।  जय समाजवाद।। 
जय भारत।।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature