Nature

गणतंत्र दिवस पर सिविल बार एसोसिएशन ने पत्रकारों को किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर सिविल बार एसोसिएशन ने पत्रकारों को किया सम्मानित



गोण्डा....गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिवक्ताओं व जनपद न्यायाधीश संजय शंकर पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्र गान किया।तत्यपश्चात सिविल बार एसोसिएशन के मंत्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, पूर्व अध्यक्षगण राम करन मिश्र,गोकरण नाथ पाण्डेय, उपेन्द्र मिश्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, मंत्री मनोज कुमार सिंह पूर्व अध्यक्षगण बार एसोसिएशन विन्देश्वरी दूबे, माधवराज मिश्र,संगमलाल द्विवेदी, राम कृपाल शुक्ल,डी जी सी राजस्व के के मिश्र,डी जी सी सिविल आनंद राज सिंह, सुशील कुमार,डी जी सी क्रिमनल बसंत कुमार शुक्ल,राहुल त्रिपाठी,अरविन्द कुमार पाण्डेय,पूर्व अध्यक्ष विवेकमणि श्रीवास्तव,फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविप्रकाश पाण्डेय, मंत्री अजेय विक्रम सिंह, मनोज सोमवंशी,राम फेर प्रजापति आदि अधिवक्ताओं ने डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत शत नमन किया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा द्वारा अधिवक्ताओं के आन्दोलन व जनहित से जुड़े मुद्दे पर निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार प्रमोद नंदन श्रीवास्तव, दैनिक जागरण के नंद लाल तिवारी, अमर उजाला के राजन मिश्र,बदलता स्वरूप के ब्यूरो चीफ अतुल कुमार श्रीवास्तव,दैनिक हिन्दुस्तान के चंद्र प्रकाश तिवारी व लाइव टीवी की पत्रकार पुनीता मिश्रा का अंगवस्त्र, कलम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया



सिविल बार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को एल्डर कमेटी के चेयरमैन त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव  ने अध्यक्ष व मंत्री व कार्यकारिणी के सदस्यों में शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,दिनेश कुमार पाण्डेय, राम प्रताप गोस्वामी, संजय तिवारी, ध्रुवनाथ शुक्ल,जीवन प्रकाश,प्रभाकर प्रसाद,अनिल पाण्डेय, उमेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, नरायन सिंह, अतुल कुमार श्रीवास्तव, उमेश चन्द्र, मनीष कुमार शुक्ल, उमेश्वर प्रताप शुक्ल,उमापति शुक्ल,अभय तिवारी को प्रमाणपत्र दिया गया।।उक्त सामारोह में जगन्नाथ शुक्ल,मनोज मिश्र,पूर्व मंत्रीगण राम आशीष,महेश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रजीत सिंह, राजेश मिश्र आदि सैकड़ों अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature