Nature

आयुक्त व डीआईजी ने किया मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण बहराइच 26 मार्च। स्व. ठाकुर हुकुम सिंह

आयुक्त व डीआईजी ने किया मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण 

बहराइच 26 मार्च। स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निकट स्थापित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के अनावरण हेतु दिनांक 27 मार्च 2021 को मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आयुक्त देवीपाटन मण्डल एस.वी.एस. रंगाराव व आई.जी. डाॅ. राकेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी शम्भु कुमार व एस.एस.पी. डाॅ. विपिन कुमार मिश्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त व डीआईजी ने पार्किंग स्थल, बैरीकेटिंग, साफ-सफाई, मंच पण्डाल इत्यादि के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, नानपारा सूरज पटेल आईएएस, पयागपुर कीर्ति प्रकाश भारती, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. अनिल कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature