Nature

डीएम व एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण मतगणना स्थल व स्ट्रांगरूम का भी लिया जायज़ा

डीएम व एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण 
मतगणना स्थल व स्ट्रांगरूम का भी लिया जायज़ा
चित्र संख्या 01 से 05 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 31 मार्च। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) शम्भु कुमार ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ विकास खण्ड तेजवापुर व महसी क्षेत्र का निरीक्षण किया। 
विकास खण्ड मुख्यालय तेजवापुर व महसी के निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालयों पर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में नाम निर्देशन पत्रों के विक्रय, नाम निर्देशन पत्रों का दाखिला, जाॅच, चुनाव चिन्ह के आवंटन इत्यादि कार्यों के लिए की गयी व्यवस्थाओ का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं की जायें। श्री कुमार ने पुलिस अधीक्षक के साथ ब्लाक परिसर का भ्रमण कर भवन की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायज़ा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 
ब्लाक मुख्यालयों के निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने ब्लाक महसी में स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के रूप में प्रस्तावित पं. रामहर्ष मिश्र स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज व श्री रामेश्वरदत्त बाजपेई इण्टर कालेज का भी निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इसी प्रकार विकास खण्ड तेजवापुर में स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के रूप में प्रस्तावित राजमाता रेहुआ कन्या इण्टर कालेज ऋषि नगर तेजवापुर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए अधि.अभि. लो.नि.वि. को निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जालीयुक्त मज़बूत बेरीकेटिंग के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी माकूल बन्दोबस्त सुनिश्चित करायें। श्री कुमार ने बी.डी.ओ. व डी.पी.आर.ओ. को निर्देश दिया कि तत्काल सम्पूर्ण विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। 
इसके अलावा जिलाधिकारी श्री कुमार ने ब्लाक तेजवापुर के मतदान केन्द्र उच्च प्राथमिक विद्यालय बेड़नापुर व राजकीय इण्टर कालेज रमपुरवा तथा महसी के मतदान केन्द्र पं. रामहर्ष मिश्र स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं तथा मतदान केन्द्र के आने-जाने वाले रास्तों इत्यादि का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें। 
मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट सौरभ गंगवार आईएएस, उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी, महसी के कमलेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय, सहायक निदेशक रेशम एस.बी. सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. बलवन्त सिंह, बी.डी.ओ. तेजवापुर सी.बी. यादव, महसी के एस.पी. सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत देवेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
                     :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature