Nature

भगवा ध्वज राष्ट्र के चिंतन व ध्येय का प्रतीक है: प्रान्त प्रचारक हिन्दू इण्टर कॉलेज रूदौली में आयोजित हुआ गुरुदक्षिणा उत्सव फतेह खान की रिपोर्ट

भगवा ध्वज राष्ट्र के चिंतन व ध्येय का प्रतीक है: प्रान्त प्रचारक

हिन्दू इण्टर कॉलेज रूदौली में आयोजित हुआ गुरुदक्षिणा उत्सव

फतेह खान की रिपोर्ट








रूदौली- अयोध्या
 परम पवित्र भगवा ध्वज पूर्णता का प्रतीक है। यह हम सबको ऊर्जा प्रदान करने वाला है इसकी ऊर्जा लेकर स्वयंसेवक भारत माँ को परम वैभव तक पहुंचाने के कार्य मे रत हैं। उक्त उदगार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने हिन्दू इण्टर कॉलेज में आयोजित गुरुदक्षिणा उत्सव में कही। भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रूदौली सर्वजीत सिंह के संयोजन में हुए गुरुदक्षिणा उत्सव में  पूरे रूदौली क्षेत्र से लोगों ने प्रतिभाग किया व ध्वजपूजन किया व अपना भाव अर्पण किया। गुरु दक्षिणा उत्सव में प्रमुख रूप से सर्वजीत सिंह के बड़े भाई लालजीत सिंह, आशीष शर्मा, राजेश सिंह, शिवगोविंद पांडेय, प्रधानचार्य हिन्दू इण्टर कॉलेज राम प्रिया शरण सिंह, सहित पूरा विद्यालय परिवार  बड़ी संख्या में प्रधानगण व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। संयोजक सर्वजीत सिंह ने सभी का आभार जताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature