Nature

मीडिया सेल, जनपद गोण्डादिनांक 13.08.202101 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

सराहनीय प्रेस नोट
मीडिया सेल, जनपद गोण्डा
दिनांक 13.08.2021

01 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-





पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 

              उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 13.08.2021 को प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज मय हमराह के क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त- वसीम उर्फ रंगीले को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। जामातलाशी के दौरान उक्त अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. वसीम उर्फ रंगीले पुत्र वली मोहम्मद नि0 कपूरपुर साई तकिया थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 293/21, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा।

गिरफ्तार कर्ता-
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature