Nature

मायावी, बहरुपिया व झूठे लोगों की सरकार है भाजपा(जूही सिंह)पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, छिनैती, दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। व्यापारी बालिकाएं व महिलाएं असुरक्षित हैं।

मायावी, बहरुपिया व झूठे लोगों की सरकार है भाजपा(जूही सिंह)

पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, छिनैती, दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। व्यापारी बालिकाएं व महिलाएं असुरक्षित हैं।








मोहम्मद इरफान


करनैलगंज(गोंडा)। भाजपा की सरकार में लोगों में दहशत और महंगाई के साथ अपराधों का बोलबाला है। यदि सपा की सरकार बनी तो प्रदेश को भयमुक्त बनाने के साथ ही सभी महिलाओं के खातों में प्रति माह डेढ़ हजार पेंशन दिया जाएगा।यह बात सपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कही। आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार को किसान इंटर कालेज भँभुआ में समाजवादी पार्टी की सभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता महफूज खां व संचालन फहीम अहमद' पप्पू ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा जूही सिंह रही। सभा को सम्बोधित करते हुये वह भाजपा सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि यह सरकार मायावी, बहरुपिया व झूठे लोगों की है। यह कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। पूरे प्रदेश में आतंक फैला है, हत्या, लूट, छिनैती, दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। व्यापारी बालिकाएं व महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में निश्चित रूप से सपा की सरकार बनेगी, हमारी सरकार समाजवादी पेंशन के रूप में सभी महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1500 रुपया भेजेगी। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार को हर मोड़ पर फेल बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में लोगों को जगह नही मिली, दवा, आक्सीजन के अभाव में तमाम मरीज छटपटाकर दम तोड़ दिये। आईटीआई, पालीटेक्निक बन्द पड़े हैं, डीजल, पेट्रोल व सरसो के तेल सहित अन्य दैनिक उपयोगी समान की कीमत आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के नेता जनता की सेवा करना अपना कर्तव्य समझते हैं। वहीं भाजपा सरकार अन्न महोत्सव करके देश की 88 करोड़ जनता की मजाक उड़ा रही है। आनन्द स्वरूप यादव, शमीम अहमद पूर्व नपाप अध्यक्ष' अच्छन, सिद्धार्थ सिंह, जगपाल सिंह, वासुदेव मिश्र, टिंटू सिंह आदि नेताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुये अपने विचार रखे। कामेस प्रताप सिंह, चंद्रेश प्रताप सिंह, अकबाल रजा कुरेशी, गणेश कुमार पांडेय, मोहम्मद साबिर सभासद, अब्दुल अजीज सभासद,आवेश राययनी,दीपक कुमार यादव, जाहिद हुसैन प्रधान व अनिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature