Nature

प्रेस नोट धमकी देकर मादक पदार्थ तस्करो से रुपये लेने वाला तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच।

प्रेस नोट

 धमकी देकर मादक पदार्थ तस्करो से रुपये लेने वाला तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच।




विवरण – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अशोक कुमार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री जंग बहादुर यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष रूपईडीहा श्री अभय सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 04.09.2021 को वरि0उ0नि0 श्री रुदल बहादुर सिंह मय उ0नि0 सुभाष चन्द्र यादव , उ0नि0 भगवान यादव मय पुलिस बल  के द्वारा मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0 0283/2021 धारा 386,506 भादवि मे वांछित अभियुक्त (जो मादक पदार्थ तस्करो को डरा धमकाकर रुपये लेने वाला पत्रकार) रामजी सोनी पुत्र कृष्णा सोनी निवासी स्टेशन रोड कस्बा रुपईडीहा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच जो नेपाल भागने की फिराक मे था को कस्टम आफिस  नेपालगंज रुपईडीहा मार्ग पर सडक के किनारे चाय के दुकान के पास से समय  07.45  बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया । 

*अभियुक का नाम पता-*

1-  रामजी सोनी पुत्र कृष्णा सोनी निवासी स्टेशन रोड कस्बा रुपईडीहा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।

 *अपराधिक इतिहास* 

1. मु0अ0सं0 171/2021 धारा 418,424,426 भादवि

2. मु0अ0सं0 283/2021 धारा 386,506 भादविद थाना रुपईडीह बहराइच ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature