Nature

उत्तर प्रदेश में संयुक्त किसान मोर्चा की राज्य इकाई के निर्माण प्रकिया में भागीदारी के लिए गाजीपुर मोर्चा कमेटी सदस्यों को सादर आमंत्रण

उत्तर प्रदेश में संयुक्त किसान मोर्चा की राज्य इकाई के निर्माण प्रकिया में भागीदारी के लिए गाजीपुर मोर्चा कमेटी सदस्यों को सादर आमंत्रण
महोदय,





संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर के 2000 से अधिक प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से देश के हर गाँव में अपने आंदोलन का विस्तार करने का ऐतिहासिक फैसला लिया। सम्मेलन ने किसानों से पूरे देश में राज्य तथा जिला स्तर पर एसकेएम की इकाइयों का गठन करने और सभी सहायक संगठनों के साथ राज्यों और जिलों में संघर्ष करने, सम्मेलनों, रैलियों का आयोजन करने, टोल वसूली का विरोध करने और किसानों की मांगों को स्वीकार करने से इनकार करने के लिए भाजपा और एनडीए नेताओं का विरोध करने का आह्वान किया।
सम्मेलन के इन महत्वपूर्ण ऐतिहासिक फैसलों के संदर्भ में सम्मेलन में शामिल उत्तर प्रदेश के किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ अनौपचारिक चर्चा की। 
चर्चा के दौरान यह प्रस्ताव आया कि उत्तर प्रदेश में 'संयुक्त किसान मोर्चा' राज्य इकाई बनाने की प्रक्रिया शुरु की जाए। सर्वसम्मति से 'संयुक्त किसान मोर्चा यू पी निर्माण प्रक्रिया समिति' के गठन का निर्णय हुआ। इस समिति ने उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में सक्रिय किसान संगठनों को 'संयुक्त किसान मोर्चा' की उत्तर प्रदेश की राज्य इकाई के निर्माण की प्रक्रिया में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया। तमाम संगठनों के साझा प्रयास से उत्तर प्रदेश में सक्रिय 51 किसान संगठनों ने 'संयुक्त किसान मोर्चा 'उत्तर प्रदेश के गठन की सहमति जताई। अभी अन्य संगठनों से चर्चा जारी है। 
पिछले नौ महीने से गाजीपुर मोर्चे पर डटे रहने और संघर्ष का अनुभव है, संपूर्ण उत्तर प्रदेश में आन्दोलन के विस्तार में इस अनुभव और कुशलता के बिना संभव नहीं। उत्तर प्रदेश में किसान आन्दोलन के विस्तार के लिए गाजीपुर मोर्चा कमेटी और उत्तर प्रदेश में सक्रिय संगठनों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने के मकसद से हम सभी निर्माण प्रक्रिया के भागीदार गाजीपुर मोर्चा कमेटी के सभी सदस्यों को सादर आमंत्रित करते हैं।
एसकेएम उत्तर प्रदेश निर्माण के लिए 9-10 सितम्बर, 2021 को लखनऊ में सर्वसम्मति से बैठक आयोजित की है।  आप 9 सितम्बर को 11 बजे तक बैठक स्थल - रैदास भवन, भारत ज्ञान विज्ञान समिति, सेक्टर -9 आईपीएस- 202 ,  इंदिरा नगर , मुंशी पुलिया से दक्षिण पूर्व  लगभग 1500, मीटर की दूरी पर (सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल के बगल में)पहुँचने की कृपा करें।

*निवेदक:*

01. भारतीय किसान यूनियन (अरा.) - राजवीर सिंह जादौन/ धरमेंदर मलिक

02. अखिल भारतीय किसान सभा - डा भारत सिंह/मुकुट सिंह 

03. तराई किसान संगठन - तजिन्दर सिंह विर्क 

04. भारतीय किसान यूनियन चढूनी - गुरसेवक सिंह मोहार

05. जय किसान आन्दोलन - कर्नल जयवीर सिंह

06. आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन - शैलेन्द्र/बेचन अली

07. आल इंडिया किसान फेडरेशन - क्रांति नारायण सिंह

08. अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा - बाबूराम शर्मा

09. प्रोगेसिव फार्मर्स फ्रंट - गुरमनीत सिंह मांगट/मारूति मानव 

10. क्रांतिकारी किसान यूनियन- शशिकान्त

11. किसान संग्राम समिति- सत्यदेव पाल 

12.जनवादी किसान सभा -अजय असुर/ रजनीश भारती 

13.भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) - पुष्पराज यादव 

14. भारतीय किसान यूनियन (अम्बा़वता) - ऋषिपाल अम्बा़वता 

15. किसान कामगार मोर्चा - चन्द्रभान सिंह 

16. खेत मजदूर किसान संग्राम समिति - बचाऊ राम 

17. भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन - कमलेश यादव 

18. भारतीय किसान यूनियन स्वराज - कुलदीप पांडेय 

19. बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन- अशोक प्रकाश

20. किसान मजदूर एकता मंच - राजेश

21. भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति - धर्मेन्द्र सिंह 

22. पूर्वांचल किसान यूनियन - योगीराज पटेल

23. मजदूर किसान मंच - एस आर दारापुरी/डॉ बृज बिहारी/अजय राय 

24.  कृषि भूमि बचाओ मोर्चा- रामाश्रय यादव /राघवेंद्र 

25. खेती-किसानी बचाओ आन्दोलन- विक्रमा मौर्य/राजेन्द्र चौधरी 

26. किसान विकास मंच -श्यामबिहारी/राम अवध 

27. किसान जागृति संगठन - इरफान जाफरी/ राजकुमार भारत 

28. किसान फ्रंट - जनार्दन सिंह 

29. भारतीय किसान यूनियन (तोमर) - संजीव तोमर 

30. भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक - राकेश चौहान

31. भारतीय किसान यूनियन ( किसान सरकार) - पवन  कश्यप

32. भूमि बचाओ किसान संघर्ष समिति- मनोज शर्मा

33. भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दसहरी)- मनीष यादव

34. भाकियू क्रांति - परविन्दर यादव 

35.भारतीय किसान संघर्ष समिति- राजू कुमार गुप्ता 

36. किसान सेना रिपब्लिक निर्दल- डॉ मलखान सिंह- 

37. किसान अधिकार मंच- नरेंद्र राणा


38. किसान फोर्स- अखिलेश सिह

39. भूमिहीन किसान संघर्ष समिति - रामकिशोर सिंह

40. किसान यूनियन - ललित त्यागी

41. किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा-शिवाजी राय

42.  एन ए पी एम,उत्तरप्रदेश - अरूंधति धुरू

43. संगतिन किसान मजदूर संगठन- ऋचा सिंह

44. सोशलिस्ट किसान सभा- अनिल मिश्रा एवं संदीप पांडे

 45.  मनरेगा मजदूर यूनियन - सुरेश राठौर

46.  रिहाई मंच- राजीव यादव

47. इंकलाबी कामगार यूनियन- अरविंद मूर्ति

48.  किसान सँघर्ष समिति - रमेश यादव ( गाजीपुर ,बलिया ,मऊ ,जौनपुर,आजमगढ़ )

 49. खदान मजदूर यूनियन- महेंद्र राठौर

50. इंकलाबी मजदूर केन्द्र - रामजी सिंह/ रोहित
51. अखिल भारतीय किसान यूनियन - अखिल संघर्षी
52. उत्तर प्रदेश बुनकर वाहिनी -इकबाल अहमद

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature