Nature

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ज्ञान प्रकाश शुक्ल हुए उपाध्यक्ष चयनित, खुशी लालगंज,प्रतापगढ़ | भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश शुक्ल को प्रान्तीय उपाध्यक्ष चयनित किए जाने पर यहाँ प्रसन्नता जताई गई है। प्रयागराज में हुई विशेष बैठक में महासंघ की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सरंक्षक भगवान प्रसाद उपाध्याय व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र की संस्तुति पर ज्ञान प्रकाश शुक्ल को प्रान्तीय उपाध्यक्ष चयनित किया गया। वही मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद धुरिया को मुख्य राष्ट्रीय महासचिव तथा जिलाध्यक्ष रहे अजय पाण्डेय को भी प्रोन्नत कर महासंघ का प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष चयनित किये जाने पर भी खुशी जताई गई । रविवार को कार्यकारी जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी की अध्यक्षता में हुई स्थानीय पत्रकारों की बैठक में ज्ञान प्रकाश के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बनने पर साथियों ने प्रसन्नता जताई। वही नवनियुक्त प्रान्तीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र तथा संरक्षक भगवान प्रसाद उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रभा शंकर ओझा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह पत्रकारिता के उच्च मापदण्ड की मजबूती तथा पत्रकारों के हितों की सुरक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगे। इस मौके पर देवानन्द मिश्र, डाॅ0 आशीष सिंह, सुरेन्द्र तिवारी सागर, मनोज सिंह, सुरेश मिश्र मदन, बाबा नरेन्द्र ओझा, विकास मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, विनोद सिंह, उमेश तिवारी, साकेत मिश्र, राकेश तिवारी, संतोष तिवारी, मुकेश तिवारी, राजकुमार मिश्र, राजेन्द्र मिश्र, अनूप तिवारी, जेके वर्मा, राहुल मिश्र, प्रेम मिश्र, आईपी मिश्रा, सुनील सिंह मोनू, प्रमोद सिंह बाबा, शिवकरन चतुर्वेदी, अखिलेश मिश्र, शत्रुध्न पाण्डेय, सुशील सिंह बघेल, डाॅ0 आर आर पाण्डेय, मनोज तिवारी, राजीव तिवारी आदि रहे।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ज्ञान प्रकाश शुक्ल हुए उपाध्यक्ष चयनित, खुशी






लालगंज,प्रतापगढ़ | भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश शुक्ल को प्रान्तीय उपाध्यक्ष चयनित किए जाने पर यहाँ प्रसन्नता जताई गई है। प्रयागराज में हुई विशेष बैठक में महासंघ की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सरंक्षक भगवान प्रसाद उपाध्याय व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र की संस्तुति पर ज्ञान प्रकाश शुक्ल को प्रान्तीय उपाध्यक्ष चयनित किया गया। वही मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद धुरिया को मुख्य राष्ट्रीय महासचिव तथा जिलाध्यक्ष रहे अजय पाण्डेय को भी प्रोन्नत कर महासंघ का प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष चयनित किये जाने पर भी खुशी जताई गई । रविवार को कार्यकारी जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी की अध्यक्षता में हुई स्थानीय पत्रकारों की बैठक में ज्ञान प्रकाश के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बनने पर साथियों ने प्रसन्नता जताई। वही नवनियुक्त प्रान्तीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र तथा संरक्षक भगवान प्रसाद उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रभा शंकर ओझा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह पत्रकारिता के उच्च मापदण्ड की मजबूती तथा पत्रकारों के हितों की सुरक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगे। इस मौके पर देवानन्द मिश्र, डाॅ0 आशीष सिंह, सुरेन्द्र तिवारी सागर, मनोज सिंह, सुरेश मिश्र मदन, बाबा नरेन्द्र ओझा, विकास मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, विनोद सिंह, उमेश तिवारी, साकेत मिश्र, राकेश तिवारी, संतोष तिवारी, मुकेश तिवारी, राजकुमार मिश्र, राजेन्द्र मिश्र, अनूप तिवारी, जेके वर्मा, राहुल मिश्र, प्रेम मिश्र, आईपी मिश्रा, सुनील सिंह मोनू, प्रमोद सिंह बाबा, शिवकरन चतुर्वेदी, अखिलेश मिश्र, शत्रुध्न पाण्डेय, सुशील सिंह बघेल, डाॅ0 आर आर पाण्डेय, मनोज तिवारी, राजीव तिवारी आदि रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature