Nature

मुख्य अतिथि के रूप में पहुची जनसत्ता दल पार्टी की जिलाध्यक्ष आराधना सिंह

मुख्य अतिथि के रूप में पहुची जनसत्ता दल पार्टी की जिलाध्यक्ष आराधना सिंह 





तेजवापुर।नव दुर्गा पूजा समिति पाठक पट्टी में गुरूवार की रात्रि में मुख्य अतिथि के रुप में पहुची महसी विधान क्षेत्र की जनसत्ता दल पार्टी की जिलाध्यक्ष आराधना सिंह का तमन्ना त्रिपाठी ने रोली चंदन से स्वागत किया। डाक्टर जितेंद्र सिंह का अनुराग पाठक ने रोली चंदन से उनका भव्य स्वागत किया।जिलाध्यक्ष आराधना सिंह व डाक्टर जितेंद्र सिंह ने माता रानी के दरबार में पहुचकर उनका आशीर्वाद लिया।और डाक्टर जितेंद्र सिंह ने सम्बोधित करते हुए बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ व स्वच्छता अभियान के बारें में जानकारी दी।इस कार्यक्रम में आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का रोली चंदन से स्वागत किया गया।इस मौके पर अनुराग पाठक(एडवोकेट) हाईकोर्ट लखनऊ,गिरजेश मिश्र,कपिल पाठक(एडवोकेट),नीरज त्रिपाठी,दुर्गेश श्रीवास्तव (एडवोकेट),नरसिंह चौहान,अक्षय पाठक,सीपी चंद्र,सतीश तिवारी और जनसत्ता दल पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद  रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature