Nature

आज दिनांक 17-12-2021 को हमारे विद्यालय किसान इंटर कॉलेज सुबिखा श्रावस्ती में कांग्रेस पार्टी के प्रभारी श्री दुर्ग विजय सिंह मान, संभावित प्रत्याशी 290 विधानसभा क्षेत्र श्रावस्ती


आज दिनांक 17-12-2021 को हमारे विद्यालय किसान इंटर कॉलेज सुबिखा श्रावस्ती में  कांग्रेस पार्टी के प्रभारी श्री दुर्ग विजय सिंह मान, संभावित प्रत्याशी 290 विधानसभा क्षेत्र श्रावस्ती


 उमेश चंद्र मिश्र जिला अध्यक्ष भाई नसीम चौधरी जी द्वारा महिला घोषणा पत्र लांच किया गया। महिला घोषणा पत्र लांच करते हुए मुख्य अतिथि श्री दुर्ग विजय सिंह मान ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी जी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार हमने महिला घोषणा पत्र तैयार किया है यह उत्तर प्रदेश की महिलाओं को मजबूती और शक्ति देगा आज वर्तमान में महिलाओं की स्थिति उत्तर प्रदेश में ज्यादा दयनीय है इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संभावित प्रत्याशी 290 विधानसभा क्षेत्र श्रावस्ती उमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आदरणीय प्रियंका जी ने तय किया है उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए स्मार्टफोन की व्यवस्था की जाएगी तथा ग्रेजुएशन में दाखिला लेने वाली बहनों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दी जाएगी उत्तर प्रदेश के विधानसभा में आज महिलाओं की स्थिति हाउस के अंदर 11 पॉइंट 3 प्रतिशत है इस हिस्सेदारी को और भी प्रबल और मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी के महासचिव आदरणीय प्रियंका जी ने जो प्रतिज्ञा ली है कि महिलाओं को उत्तर प्रदेश में 40% टिकट देकर विधानसभा में उनको ज्यादा से ज्यादा भेजने का कार्य कर रही हैं। महिलाओं को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही बस यात्रा मुक्त कर दी जाएगी तथा नए सरकारी पदों में प्रावधान के अनुसार 40 परसेंट महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष माननीय श्री नसीम चौधरी ने कहा कि हमारी नेता की सोच महिलाओं को लेकर बिल्कुल साफ है कि हम महिलाओं की आवाज को बुलंद करते रहेंगे जब भी उत्तर प्रदेश में किसी महिला के साथ अत्याचार होता है हमारी नेता आदरणीय प्रियंका गांधी उनके आवाज बनने का काम करती है आज उत्तर प्रदेश की महिला आदरणीय प्रियंका गांधी जी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है निश्चित ही यह घोषणा पत्र उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में उत्तर प्रदेश को खुशहाली और उन्नत की रास्ते पर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। कांग्रेस नेत्री वंदना शर्मा कांग्रेस नेत्री ज्योति वर्मा चंद्र पाल सिंह यादव शिवम पाण्डेय यशोदा नंदन शर्मा जी राजेंद्र त्रिपाठी जी और अनिल त्रिपाठी राधेश्याम शर्मा सहित पार्टी के कई सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
उमेश चंद्र मिश्र
उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी श्रावस्ती
प्रबंधक किसान इण्टर कालेज श्रावस्ती
संभावित प्रत्याशी 290 विधानसभा क्षेत्र श्रावस्ती

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature