Nature

अपहृता सकुशल बरामद व अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

अपहृता सकुशल बरामद व अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
दिनांक - 17.04.2022

आदर्श थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच

विवरण - श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच श्री केशव कुमार चौधरी द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अशोक कुमार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री प्रेमचन्द यादव मय हमराही कर्मचारीगण के द्वारा आज दिनांक 17.04.2022 को समय 11.00 बजे वहद ग्राम जैतापुर नहर पुलिया से अभियुक्त राज चक्रवर्ती पुत्र रामआसरे निवासी दशहराबाग दा0 केवलपुर कस्बा रूपईडीहा थाना रुपईडीहा बहराइच को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस संबंध में थाना रूपईडीहा बहराइच पर मु0अ0सं0 105/2022 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत है । अभियुक्त राज चक्रवर्ती उपरोक्त को माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।  

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1. राज चक्रवर्ती पुत्र रामआसरे नि0 दशहराबाग दा0 केवलपुर कस्बा रूपईडीहा थाना रुपईडीहा बहराइच 
 
गिरफ्तारी व बरामदगी टीम का विवरण

1. उ0नि0 श्री प्रेमचन्द यादव
2. का0 वरदान कुमार सिन्हा
3. का0 अशोक पाल
4. म0का0 अंजली शुक्ला
5. म0का0 शची पटेल
आदर्श थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच

रिपोर्ट : आमिर अहमद पत्रकार

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature