Nature

Heat Attack in UP: कहर बरपा रही गर्मी.. सूरज की तपिश में तप रहा बुंदेलखंड, बांदा के बाद जालौन में पारा 48 डिग्री हमीरपुर

Heat Attack in UP: 

कहर बरपा रही गर्मी.. सूरज की तपिश में तप रहा बुंदेलखंड, बांदा के बाद जालौन में पारा 48 डिग्री के पार
यूपी में दिनों दिन गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। लगातार तापमान बढ़ रहा है। इधर राहत की उम्मीद भी नहीं दिखाई दे रही है। लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। जालौन में पारा शनिवार को 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आसमान से अंगारे बरसते महसूस हो रहे हैं। सड़कें भी आग की भट्ठी की तरह तपने लगी हैं।
यूपी में सूरज की बढ़ती तपिश (Temperature In Up) से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। प्रचंड गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आलम यह है कि बढ़ते पारे ने यूपी में कई दशकों के रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, बुंदेलखंड में बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट समेत कई जिलों में आसमान से आफत बरस रही है। जालौन में शनिवार को पारा 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में जालौन का अब तक यह सबसे गर्म दिन बताया गया है।

दरअसल, अप्रैल के महीने में ही गर्म हवाओं ने बुंदेलखंड में पड़ने वाली गर्मी का ग्राफ बड़ा दिया है। शनिवार को जालौन प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार बुंदेलखंड की गर्मी अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मई में पारा 48 डिग्री के पार पहुंच सकता है। विभाग की मानें तो इन दिनों उत्तर-पश्चिमी गर्म हवा चल रही है। जो पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश में दाखिल होती है। इन गर्म हवा के चलते ही लगातार जालौन समेत बुंदेलखंड का तापमान बढ़ रहा है।

बुंदेलखंड में गर्मी ढहाएगी सितम

बुंदेलखंड में मौसम के मिजाज का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल होता है। इसी का नतीजा है कि यहां के कई जिलों में आई बाढ़ के बाद अब गर्मी भी प्रचंड रुप में हैं। शुक्रवार को बांदा ने 1973 का रिकॉर्ड तोड़ा तो पारा 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, झांसी ने भी 2010 का रिकॉर्ड तोड़ा है। यहां के जिले आग उगल रहे हैं और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। जालौन में शनिवार को 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो यूपी का सबसे गर्म शहर था। आने वाले दिनों में लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

यूपी के वो शहर जहां पारा तोड़ रहा कई रिकॉर्ड
दिन प्रतिदिन बढ़ते तापमान से लोग झुलस रहे हैं। गर्मी के असर से बचने के लिए पुरुष गमछे तो महिलाएं दुप्पटे का सहारा ले रही हैं। बीते दिन शुक्रवार को बुंदेलखंड के बांदा जिले में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया तो बीते दिन बांदा यूपी का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी, बांदा, आगरा और कानपुर में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है।


बांदा ही नहीं जालौन ने भी तोड़ा रिकॉर्ड
वहीं जालौन में भी प्रचंड गर्मी ने कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ने शुरु कर दिए हैं और शनिवार को पारा 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 1 मई के बाद से प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, मई महीने की शुरुआत लू के साथ ही होगी। आने वाले समय में लोगों को सूरज की तपिश का समाना करना पड़ सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature