Nature

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव
करनैलगंज गोंडा। सड़क की नीचे ढलान पर एक महिला का शव सन्दिग्ध परिस्थियों में पड़ा देखा गया।जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेज दिया है। 
घटना करनैलगंज लखनऊ मार्ग स्थित कटरा घाट पुल के समीप की है। यहां पुल की ढलान पर सड़क के किनारे एक 30 वर्षीय  महिला का शव सड़क के नीचे ढलान पर सन्दिग्ध अवस्था मे पड़ा दिखाई दिया। 
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचित करके जांच पड़ताल की। महिला का शव जिस अवस्था में पड़ा देखा गया उसे  देखकर लोग हत्या करके शव नीचे फेंकने की आशंका जाहिर कर रहे हैं।


 मृतका का मुंह खून से लथपथ दिखाई दे रहा था।वहीं कुछ लोग किसी वाहन से गिरकर ढलान पर गिरने की बात कह रहे हैं। बीते करीब एक वर्ष पहले भी सरयू नदी के किनारे एक महिला का शव बरामद हुआ था जो बाराबंकी जिले रहने वाली थी और उसकी हत्या कर सरयू के किनारे फेक दिया गया था।

 कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान नही हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature