Nature

हिंदू युवा वाहिनी परसपुर ने गौशाला का किया निरीक्षण

हिंदू युवा वाहिनी परसपुर ने गौशाला का किया निरीक्षण 
गायों को पकवान खिलाकर योगी आदित्यनाथ की योजनाओं से लोगों को कराया अवगत
कर्नलगंज, गोण्डा। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पाण्डेय के निर्देशानुसार और मार्गदर्शक धनंजय मणि त्रिपाठी के साथ हिन्दू युवा वाहिनी टीम परसपुर के द्वारा गौशाला निरीक्षण कर डेहरास में जाकर गायों को पकवान खिलाया गया जिसमें संबंधित कर्मचारी भी मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया। जहाँ डॉ० संजय सिंह व ग्राम सभा प्रधान प्रतिनिधि जुगनू सिंह एवं हिन्दू युवा वाहिनी परसपुर के महामंत्री भानू प्रताप सिंह ने चोटिल जानवरों को देख कर सही से उपचार ना कर रहे कर्मचारियों को फटकार लगाई और कहा कि सही उपचार सुनिश्चित करें। इस मौके पर डॉक्टर साहब, अध्यक्ष कुंवर राजेन्द्र सिंह बच्चा साहब, कृष्ण कुमार सिंह संगठन महामंत्री, संदीप सिंह उपाध्यक्ष, भारत सिंह उपाध्यक्ष, जीतू तिवारी संयोजक, डब्लू सिंह मंत्री, मदन मोहन सिंह मंत्री, सी०पी० बाबा छतौनी उपाध्यक्ष, भगौती प्रसाद पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, करन सिंह मंत्री, अशोक कुमार आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature