Nature

उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा श्रीमान नगर मजिस्ट्रेट महोदया


सेवा में,
         माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय
          उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ
 द्वारा
     श्रीमान  नगर मजिस्ट्रेट महोदया

       बहराइच
उत्तर प्रदेश में मौर्य समाज के लोगों की निरंतर हो रही हत्याएं व उत्पीड़न को रोकने के संबंध में।
 महोदय





        अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों से लगातार मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा आदि स्वजातीय के लोगों की अपहरण,हत्या व मारपीट जैसी घटनाएं हुई हैं जो कि बहुत ही निंदनीय है। निरंतर स्वजातीय समाज के साथ ऐसी घटनाएं प्रतीत कराती है की समाज को ही निशाना बनाया जा रहा है। 28 मई 2022 से अब तक प्रमुख घटनाएं संज्ञान में आई हैं जो कि निम्न है -1.20 मई 2022 को रामविलास मौर्य ग्राम सनगांव जिला फतेहपुर के जबरन जमीन पर अवैध कब्जा 
2. 28 मई 2022 को शिव चरण मौर्य निवासी ग्राम पूरे उपाध्यक्ष का पुरवा थाना नसीराबाद के परिवार पर हमला हुआ। 14 जून 2022 को इंद्रपाल मौर्य व उनकी पत्नी निवासी ग्राम पारा थाना अहिरौला जिला आजमगढ़ के दोनों लोगो का अपहरण करके निर्मम हत्या।
4. 28 जून 2022 को रामसुख मौर्य ग्राम लम्भुआ जिला सुल्तानपुर के  20 वर्षीय बेटी व उनकी पत्नी का दोहरी हत्या।
       अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है उक्त घटनाओं की उचित जांच करा कर कार्यवाही करके दोषियों को जल्द गिरफ्तार की जाए उक्त घटनाओं का अतिशीघ्र कार्यवाही नहीं होती है तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
मौर्य परिषद सदैव ऋणी रहेगा।
भवदीय
आशीष कुमार मौर्य
जिलाध्यक्ष
प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद बहराइच

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature