Nature

कर्नलगंज में होमगार्ड जवानों ने और पहाड़ापुर में भाजयुमो के लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा

कर्नलगंज में होमगार्ड जवानों ने और पहाड़ापुर में भाजयुमो के लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा
कर्नलगंज, गोण्डा। देश की आजादी के 75 वें वर्ष के मौके पर अमृत महोत्सव को लेकर गुरुवार को ब्लॉक कर्नलगंज परिसर से होमगार्ड विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसे क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

यात्रा बस स्टॉप चौराहा होते हुये कस्बा कर्नलगंज के मौर्यनगर से वापस होकर पुनः ब्लॉक परिसर पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। उसके बाद ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसकी अध्यक्षता सीओ कर्नलगंज व संचालन डॉक्टर मुख्तार आजाद ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सीओ मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, ग्राम प्रधान कुतुबपुर शिवबालक मिश्र, बीओ कर्नलगंज विनोद कुमार वर्मा, बीओ हलधरमऊ अर्जुन वर्मा, सहायक कम्पनी कमांडर हरिकेश बहादुर सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के सम्बंध में विस्तार से प्रकाश डाला। इसी के साथ ही होमगार्ड के जवानों का उत्साह वर्धन भी किया। पीसी शिवकिशोर तिवारी, नागेंद्र पाठक, राजू मौर्य, अर्जुन प्रसाद गोस्वामी, राजेश तिवारी, शिवनन्दन मौर्य, नवल किशोर मौर्य सहित भारी संख्या में होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।  वहीं तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के पहाड़ापुर में गुरूवार को भाजपा युवा मोर्चा पहाड़ापुर के मंडल अध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला कार्य समिति सदस्य अन्नू बाबा जी, मंडल अध्यक्ष बीजेपी कैलाश मौर्य सहित काफी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। इस यात्रा में भारत माता की जय, विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, वंदे मातरम जैसे ओजपूर्ण नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया। मालूम हो कि देश में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत लगभग एक वर्ष से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature