Nature

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद जरवल में मरीजों को फल वितरण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद जरवल में मरीजों को फल वितरण
पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मान
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
मुस्तफाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जरवल भाजपा कार्यालय पर आयोजित हये कार्यक्रम5     

जरवल
 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद जरवल में मरीजों को फल वितरणकिया गया, इसके साथ ही जरवल के पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित किया गया।    

इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी श्री प्रमोद गुप्ता द्वारा केक काटकर मोदी जी का जन्म दिवस मनाया गया।
          
उक्त कार्यक्रम का आयोजन सेवा क्लब के फाउंडर मेंबर श्री वी.पी.सिंह , सह-संयोजन  जरवल के चिकित्सक डॉ.एस.पी.गुप्ता, संचालन पत्रकार श्री अनिल कुमार सोनी एवं अध्यक्षता जी.बी.हास्पिटल डा.अरविन्द  कुमार सिंह विसेन ने की।
             
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी श्री प्रमोद गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए मोदी जी के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए देश की उपलब्धियां बतायी। 
             
 कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि डॉ.एस.पी.गुप्ता, पत्रकार श्री अनिल कुमार सोनी, डा.अरविन्द  कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। सभी सदस्यों ने मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना व प्रार्थना की‌।
            
कार्यक्रम में पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, अनिल सोनी, अशोक मिश्रा अन्ना, राम लोटन जयसवाल, अजय कुमार उत्तम, इसरार अहमद सिद्दीकी एवं शिक्षक ध्रुवराज सिंह, शिक्षक सुरेंद्र कुमार, आदि को सेवा क्लब के तत्वाधान में अतिथियों द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस कार्यक्रम में समाजसेवी जरवल कमाल अहमद, माजिद सिद्दीकी मुल्ला, बूथ अध्यक्ष डॉ.आकाश गुप्ता, संजय कसौधन, सुंदरलाल, विजय कसौधन, अतीक अहमद, रौनक गुप्ता पत्रकार संतोष श्रीवास्तव राम लोटन जयसवाल इसरार अहमद अजय कुमार उत्तम, हुकुम सिंह इंटर कॉलेज कैसरगंज के शिक्षक ध्रुवराज सिंह, शिक्षक सुरेंद्र कुमार, आदि उपस्थित रहे ‌।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature