Nature

इन्वेस्टर्स एवं निर्यातक शिखर सम्मेलन हेतु प्राप्त हुए रू. 1750.96 करोड़ के 69 निवेश प्रस्ताव

इन्वेस्टर्स एवं निर्यातक शिखर सम्मेलन हेतु प्राप्त हुए रू. 1750.96 करोड़ के 69 निवेश प्रस्ताव 
बहराइचlमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से लेज़र रिसार्ट में आयोजित एक दिवसीय इन्वेस्टर्स एवं निर्यातक शिखर सम्मेलन में धनराशि रू. 1750.96 करोड़ के 69 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। जिससे जनपद के 9386 लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। 
इस सम्बन्ध में डीएम डॉ. चन्द्र ने बताया कि वेयर हाउस एण्ड कोल्ड स्टोरेज हेतु मलानी एग्रो फूड्स प्रोडक्ट प्रा.लि. द्वारा रू. 05 करोड़, राइस मिल यूनिट हेतु श्याम सखा फूड एण्ड बेवरेज्स प्रा.लि. रू. 20 करोड़, देवीपाटन एग्रो प्रा.लि. द्वारा रू. 13 करोड़, मेसर्स तौफीक एग्रो फूड्स प्रा.लि. द्वारा रू. 4.21 करोड़, ए.आर. बालाजी द्वारा फूड्स प्रा.लि. द्वारा रू. 10 करोड़, गोयल इण्डस्ट्रीज़ व शिवम इण्डस्ट्रीज़ द्वारा रू. 15-15 करोड़, जय भगवती राईस मिल, वर्मा ट्रेडर्स व श्रीराम ट्रेडर्स द्वारा रू. 02-02 करोड़, श्री श्याम इण्डस्ट्रीज़ द्वारा रू. 03 करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
इसी प्रकार फ्लोर मिल एण्ड दाल मिल यूनिट हेतु राधा मोहन दीपक फूड प्रा.लि. रू. 20 करोड़, आटा प्लान्ट हेतु कृष्ण कुमार द्वारा रू. 02 करोड़, प्रमोद कुमार सिंह द्वारा मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ सिमेन्ट बाउण्ड्री वाल हेतु रू. 02 करोड़ तथा गुड़ प्लान्ट हेतु रू. 10 करोड़, श्रीश्याम जी फ्लाई एैश ब्रिक उद्योग द्वारा सभी प्रकार के फ्लाई एैश इण्टरलाकिंग ब्रिक्स यूनिट हेतु रू. 05 करोड़, टी.एम.टी. रिंग यूनिट हेतु रू. 04 करोड़, कैटल फीड यूनिट तथा सभी प्रकार सीड्स निर्माण यूनिट हेतु रू. 05-05 करोड़, श्री निशा इण्टरप्राइजेज़ द्वारा बारबेड वायर यूनिट हेतु रू. 01 करोड़, केन क्रशिंग यूनिट हेतु पारले बिस्क्टि प्रा.लि. रू. 15 करोड़, मस्टर्ड साल्वेन्ट एण्ड राइस ब्राण्ड रिफाइनरी प्लान्ट हेतु अरोहुल इण्टरप्राइजेज़ द्वारा रू. 50 करोड़, आक्सीज़न गैस रिफ्यूलिंग प्लान्ट हेतु कन्हैया इण्डस्ट्रीज़ द्वारा रू. 3.5 करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
इसी प्रकार मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ एम.एस. इनगॉट हेतु सुदेश इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. यूनिट द्वितीय द्वारा रू. 31 करोड़, साल्वेंट प्लांट हेतु कृष्णा मोहन फूड्स प्रा.लि. द्वारा रू. 25 करोड़, मेंथा मैन्यूफैक्चरिंग हेतु नेचुरल एरोमेटिक प्रा.लि. द्वारा रू. 35 करोड़, कत्था मैन्यूफैक्चरिंग हेतु ड्रीम इण्डिया प्रा.लि. द्वारा रू. 35 करोड़, खैर वुड से कत्था मैन्यूफैक्चरिंग हेतु लियाना इण्डस्ट्रीज द्वारा रू. 45 करोड़, वुडन चिप्स प्रोसेसिंग यूनिट हेतु रेहाना इण्डस्ट्रीज द्वारा रू. 02 करोड़, खण्डसारी शुगर मिल यूनिट हेतु दीप शुगर इण्डस्ट्रीज़ द्वारा रू. 26.5 करोड़, कैटल फीड प्लान्ट हेतु एस.के. इन्जीनियरिंग एण्ड एलाइड वर्क्स (इण्डिा) द्वारा रू. 11 करोड़, मसाला मैन्यूफैक्चरिंग हेतु सतीश ग्रामोद्ययोग संस्थान द्वारा रू. 04 करोड, नमकीन प्लान्ट के लिए रू. 02 करोड़़ व सेनेटरी पैड्स एण्ड डॉयपर मैन्यूफैक्चरिंग हेतु रू. 01 करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
इसके अलावा कैटल फीड एण्ड राईस ब्रान यूनिट हेतु अराधना इण्टरप्राइजेज़ द्वारा रू. 2.5 करोड़, आटा प्लान्ट हेतु अबीर फूड प्रा.लि. द्वारा रू. 20 करोड़, कृष्णा कंसट्रक्शन एण्ड ट्रेडर्स द्वारा दाल मिल हेतु रू. 45 करोड़, विभिन्न प्रकार के चावल निर्माण एण्ड पैकिंग प्लान्ट हेतु रू. 50 करोड़, विभिन्न प्रकार के मसालों के निर्माण हेतु रू. 50 करोड़ तथा सभी प्रकार के खाद्य तेल निर्माण हेतु रू. 50 करोड़, मॉल एण्ड मल्टीप्लैक्स निर्माण हेतु चित्रशाला थियेटर द्वारा रू. 22 करोड़, ग्रुप हाउसिंग एट डीएसएल ग्रीन सिटी हेतु भानी डेवलपर्स द्वारा रू. 10 करोड़, शापिंग मॉल हेतु महालक्ष्मी शॉपिंग मॉल हेतु रू. 08 करोड़, यूनीमैक्स सिटी बहराइच प्रा.लि. द्वारा हाउसिंग सोसायटी के लिए रू. 100 करोड़, यूनीमैक्स सिटी ग्रुप हाउसिंग के लिए रू. 150 करोड़, 02 अदद यूनीमैक्स सिटी शॉपिंग काम्पलेक्स के लिए रू. 50-50 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है।
इसी प्रकार मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ पीवीसी पाईप व कृषि उपकरणों केे निर्माण हेतु बुद्धा टेडर्स द्वारा रू. 10 करोड़, इथेनाल प्लान्ट हेतु पारले बिस्किट प्रा.लि. द्वारा रू. 50 करोड़, चावल निर्माण हेतु नूर राईस मिल द्वारा रू. 4.5 करोड़, एग्रीकल्चर ईको टूरिज़्म हेतु ब्लिस रिसार्ट द्वारा 9.5 करोड़, डीज़ल एण्ड पेट्रोल फिलिंग सेन्टर हेतु राईट च्वाईस फिलिंग सेन्टर द्वारा रू. 02 करोड़, मिनी मॉल हेतु लक्ष्मी प्लाज़ा द्वारा रू. 10 करोड़, कोल्ड स्टोरेज हेतु छोटे लाल कोल्ड स्टोरेज द्वारा रू. 01 करोड़, एडवान्स फार्मिंग हेतु बंसल ड्रग एजेन्सी द्वारा रू. 1.5 करोड़, मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ प्रोसीड ग्रेन यूनिट हेतु विनीत कुमार बथवाल द्वारा रू. 02 करोड़ व शिवा एग्रो एफपीसी द्वारा रू. 05 करोड़, पॉलीमर इण्डस्ट्री हेतु नीतिका पॉलीमर प्रा.लि. द्वारा रू. 50 करोड़ ़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है।
जैविक गुड़ के निमार्ण हेतु सुहेलदेव एग्रो फार्मर्स प्रोड्यूसर क0 द्वारा रू. 0.25 करोड़, टेक्सटाइल इण्डस्ट्री हेतु बाबू लाल हरी राम प्रा.लि. रू. 08 करोड़, रिसाईक्लिंग ऑफ वेस्ट प्रोडक्ट यूनिक की स्थापना हेतु किरन इण्टरप्राइजेज़ द्वारा रू. 01 करोड़, ईको टूरिज़्म एण्ड रिसाईक्लिंग यूनिट हेतु श्याम केसर रस्तोगी एण्ड कं0 द्वारा रू. 07 करोड़, नर्सिंग एण्ड फार्मा कालेज एण्ड हॉस्पिटल हेतु डॉ. शब्बीर हुसैन द्वारा रू. 20 करोड़, ब्रायलर एग विद हेन्स यूनिट हेतु सिकन्दर एग्स प्रा.लि. द्वारा रू. 05 करोड़, सोलर पॉवर प्लान्ट हेतु टी.पी. रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड द्वारा रू. 500 करोड़, होटल हेतु लक्ष्मी रिसार्ट द्वारा रू. 09 करोड़, राइस परब्वायलिंग मिल हेतु मेसर्स राम रतन अग्रवाल प्रा.लि. द्वारा रू. 10 करोड़, मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ एनिमल फीड यूनिट हेतु क्षमा बथवाल द्वारा रू. 0.5 करोड़ तथा ईकों टूरिज़्म हेतु एग्रो टूरिज्म द्वारा रू. 01 करोड़ ़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature