Nature

ये मुम्बई नही है, यू0पी0 है, यहां कानून का राज चलता है:सी0ओ0 महसी जय प्रकाश त्रिपाठी

ये मुम्बई नही है, यू0पी0 है, यहां कानून का राज चलता है:सी0ओ0 महसी जय प्रकाश त्रिपाठी
नन्दवल न्याय पंचायत में हुई शान्ति समिति की बैठक
फखरपुर(बहराइच)आगामी त्योहारों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे।इसके सम्बन्ध में थाना बौंडी क्षेत्र के नन्दवल न्याय पंचायत में पीस कमेटी की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता सी0ओ0 महसी जय प्रकाश त्रिपाठी ने की।




             सावन मास,अधिक मास,कांवरियों का जलाभिषेक एवं मोहर्रम त्योहारों के मद्देनजर त्योहार शकुसल सम्पन्न हो,इसके सम्बन्ध में नन्दवल न्याय पंचायत में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ।जिसमें न्याय पंचायत में आने वाले प्रधान,दोनों समुदाय के धर्म गुरु एवं क्षेत्र के सम्भ्रान्त ब्यक्ति व तमाम लोग मौजूद रहे।बैठक को सम्बोधित करते हुए सी0ओ0 महसी श्री त्रिपाठी ने लोगों से पूछा कि कोई समस्या त्योहारों से सम्बंधित हो तो आप लोग बताये।इस पर मोहर्रम के जुलूस को नए रास्ते पर ले जाने को लेकर नन्दवल गांव में समस्या बताई गई।जिस पर श्री त्रिपाठी ने त्वरित अहम फैसला लेते हुए कहा गया।कोई नई परम्परा नही चालू होने दी जायेगी।जुलुस नए रास्ते पर नहीं जाएगा। केवल दस लोग शान्ति से जाकर एक घर पर रखी जाने वाली ताजिया आप लोग लाकर जुलूस में शामिल कर लें। जिस पर दोनों समुदाय राजी होकर समझौते पर हस्ताक्षर किये।मुंबई से कमाकर लौट रहे युवा वर्ग के मुस्लिम लड़कों द्वारा मोहर्रम में उपद्रव करने की समस्या पर श्री त्रिपाठी ने लोगों को अपने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा कि ये मुंबई नही है, यू0पी0 है यहाँ कानून का राज चलता है, कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे।सभी से हिलमिल कर आपस मे भाईचारा निभाते हुए सकुसल त्योहार मनाने की अपील की।इस मौके पर थानाध्यक्ष बौंडी गणनाथ प्रसाद एस0आई0 राम आशीष यादव,कांस्टेबल श्याम विहारी चौहान, सुबास कुमार यादव व प्रधान मो0 याकूब, प्रधान मैन कुमार सिंह, सुरेंद्र गौड़,प्रेम पटेल,बनवारीलाल सोनी,बृजेन्द्र वर्मा,नूरुद्दीन, महबूब अली, आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

*वेद प्रकाश श्रीवास्तव*
*फखरपुर, बौंडी-बहराइच*

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature