Nature

फखरपुर बहराइच

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वन महोत्सव




 2023 के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता निमित्त वन महोत्सव के अंतर्गत उच्च प्राथमिक संविलियन विद्यालय मलूकपुर विकासखंड फखरपुर जनपद बहराइच में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  सदस्य विधान परिषद बहराइच/


 श्रावस्ती डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी वृक्षों के महत्व को बताते हुए कहा पेडों के बगैर मनुष्य का जीवन संभव ही नहीं है, बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण अंधाधुंध के पेड़ों की कटाई हो रही है। हम सभी को अपने जीवन को खुशहाल  और स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए वनो का  संरक्षण अति आवश्यक है। इसलिए हम सभी संकल्प लें कि अपने जीवन में अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर कम से कम 10 पौधे अवस्य लगाएंगे  और उसकी पूरी देखभाल करेंगे। क्योंकि वृक्ष है तो कल है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मुन्ना खान जी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा श्री श्याम जी त्रिपाठी, क्षेत्रीय वन अधिकारी कैसरगंज श्री अभिषेक सिंह जी, SDO बहराइच श्री अजय सिंह जी, पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी कैसरगंज विनोद यादव जी, डिप्टी रेंजर अहमद हसन जी, वन दरोगा फखरपुर अब्दुल सलीम जी व संविलियन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा कपूर, सहायक अध्यापक मीरा वर्मा ,राजेश पांडेय, कुमकुम प्रजापति, विजय मौर्या,अनुदेशक राहुल वर्मा जी, अनुराधा वर्मा जी ,शिक्षामित्र श्री सुनील सिंह जी, मंजू सिंह जी समेत वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व विद्यालय के छात्र- छात्राएं मौजूद रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature