Nature

विधुत स्पर्शाघात से , युवक की मौत।

विधुत स्पर्शाघात से , युवक की मौत।

बालपुर बाजार गोण्डा :-
            किराने की दुकान में  अचानक उतरे विद्युत करेंट से पलक झपकते ही  , दुकान दार की मौत हो गई।
                   थाना  कोतवाली  करनैलगंज अंतर्गत बालपुर बाजार निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता   25 वर्ष पुत्र पृथ्वी नाथ उर्फ बाउर गुप्ता थाना क्षेत्र देहात कोतवाली के गोगिया फतेहपुर चौराहा पर किराने की दुकान कर रहा था , की मगंलवार की सायं को अचानक बगल के  लोहे के गेट में  विधुत करंट उतर आया  , जहां  प्रमोद गुप्ता  सायं को जब दुकान को बढ़ा कर घर चलने के लिए तैयार हुआ की लोहे के गेट को पन्द्रह वर्षीय शिवम् बंद करने लगा ,तो उसे करंट का आभास होते ही चिल्ला पड़ा ,बगल में खड़े प्रमोद उसे बचाने के लिए उसको खींचने लगें की यह चपेट में आ गया , पास में खड़े प्रमोद गुप्ता के भाई विनोद ने बांस से दोनों को छुड़ाया  और निजी वाहन से दोनों को लेकर जिला चिकित्सालय ले गये , जहां प्रमोद गुप्ता को डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया , जबकि शिवम् का इलाज चल रहा है।  क्षेत्रीय थाना के उप निरीक्षक अमर सिंह साथी सिपाहियों के साथ मृतक युवक के घर पहुंच कर पोस्ट मार्टम करवाने के लिए  कहने लगे तो परिजनों ने मना कर दिया ।
घटना का समाचार सुनकर , क्षेत्र में हाहाकार मच गया , परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था , मां बाप ,चाचा चाची भाई ,जब - तब रोते-रोते वेहोश हो जाते थे ,  लोगों का  हुजूम उमड़ पड़ा।
मृदुभाषी  स्वभाव हर दिल अजीज प्रमोद गुप्ता की मौत से हर आंख में आंशू बहते दिखे।
          प्रमोद गुप्ता की मौत का समाचार सुनकर भा ज पा नेता विनोद कुमार शुक्ला , वरिष्ठ समाजसेवी प्रयाग दत्त मिश्रा , पूर्व प्रधान धर्मपाल सिंह , प्रधान प्रमात्मा दीन साहू " कस्बे के लोगों के  साथ - साथ गांव - गिरांव  के लोगों का देखने के लिए तांता लगा हुआ था।
Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature