Nature

फखरपुर पुलिस चौराहों पर पराली न जलाने के लिए कर रही है जागरूक

फखरपुर पुलिस चौराहों पर पराली न जलाने के लिए कर रही है जागरूक



फखरपुर (बहराइच): पराली से फैल रहे प्रदूषण को लेकर सरकार सख्त है। इसके लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है व किसानों को भी समझाया जा रहा है।आज वजीर गंज बाजार में चौराहों पर रुक रुक कर थाना फखरपुर की पुलिस टीम ने किसानों को किया जागरूक।श्री त्रिपाठी ने किसानों को बताया  कि पराली जलाने से क्या क्या नुकसान होते हैं। बावजूद इसके लगातार पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अगर कोई भी पराली जलाता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उक्त बातें पराली जलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा है।
 एसओ फखरपुर श्री प्रकाश त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में पराली जलाने पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस, लेखपाल व ग्राम प्रधानों की महती भूमिका की आवश्यकता है। एसओ ने क्षेत्रीय चौकीदारों को निर्देश दिया कि गांवों में पराली जलाने की सूचना थाने तक तत्काल पहुंचाए। जो भी किसान पराली जलाएगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान एसएसआई दृग्विजय यादव,एस वीर सिंह, एसआई उपेंद्र सिंह, सिपाही विक्रम त्रिपाठी, विशाल गुप्ता, दीपक मिश्रा, सूरज कुमार,राकेश चौधरी, आदि मौजूद रहे।

*रिपोर्टर*
*वेद प्रकाश श्रीवास्तव*
*फखरपुर, बौंडी,बहराइच।*

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature