Nature

पी०आर०के०एस०की बैठक सम्पन्न

पी०आर०के०एस०की बैठक सम्पन्न


पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के ब्रांच संख्या 1 की औपचारिक बैठक हुई। जिसमें वर्तमान समय के रेल संबंधित समस्याओं पर रेल नीजीकरण, रात्रि भत्ता एवम तमाम ऐसे भत्ते जिसे रेल बन्द करने या कम करने एवं रेल परिसर में रेल कर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त ब्रांच संख्या 1 के पदों को पुनः रिवाइस करते हुए सर्वसम्मति से श्री संजय सिंह (वरिष्ठ टी एन सी , गोंडा) को श्री पी के सिंह के स्थान पर ब्रांच सेक्रेटरी/ शाखा मंत्री मनोनीत किया गया। उक्त बैठक में श्री संजय सिंह ने शाखा मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रेल नीजीकरण, रात्रि भत्ता एवम तमाम ऐसे भत्ते जिसे रेल बन्द करने या कम करने के ताक में है उसका पी आर के एस द्वारा पुरजोर विरोध किया जाएगा तथा एनपीएस के संदर्भ में देशव्यापी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। श्री सिंह के शाखा मंत्री बनने  के बाद लगभग 20 नए रेल कर्मियों को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण कराई। इस बैठक में डीजल लॉबी शाखा से सहायक मंडल मंत्री एवं शाखा मंत्री श्री अभय प्रताप सिंह तथा श्री प्रकाश ठाकुर उपस्थित रहे तथा उन्होंने रेल निजी करण एवं आगामी दिसंबर माह में होने वाले रेल यूनियन के चुनाव के संबंध में जानकारी दी एवम नए सदस्यों का यूनियन में वोटर लिस्ट नाम दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी।
उक्त बैठक में निम्न नए सदस्यों ने अपने बातों को रखा एवं रेल को और दिनप्रति दिन अपने मेहनत से आगे बढ़ाने का प्रण किया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों की सूची..
श्री बीसी सिंह 
अध्यक्ष संजय सिंह 
शाखा मंत्री सुबोध ठाकुर कोषाध्यक्ष इसके अतिरिक्त नए सदस्य जिनकी सूची निम्न प्रकार है।
रामरतन दिनेश मल जय वीर सिंह सत्य प्रकाश सिंह अरविंद कुमार
संजय कुमार 
हसन रजा दिलेश्वरी शर्मा मणिकांत दीनानाथ अशोक कुमार दुबे मनीष कुमार पवन
शुक्ला विजेंद्र मीणा
 प्रहलाद सैय्यद महमूद
श्रीधर तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature