Nature

खाद्य राज्य मंत्री ने धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण

खाद्य राज्य मंत्री ने धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण 

अब भारत बोलेगा
बहराइच 06 दिसम्बर। प्रदेश के राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान पीसीयू धान क्रय केन्द्र डीहा व धान क्रय केन्द्र सलारपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों के प्रति कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को सम्बन्धित के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। 
मा. मंत्री श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान बलरामपुर रोड स्थित श्री श्याम राईस मिल का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिल के स्टाक का मा. मंत्री जी द्वारा भौतिक सत्यापन कराकर अभिलेखों से मिलान कर विस्तृत जांच के निर्देश दिये गये हैं। जांचोपरान्त यदि किसी प्रकार की कमी पायी जाती है तो नियमानुसार कार्यवाई की जायेगी। निरीक्षण के दौरान विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय, डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार सिंह, डीएसओ अनन्त प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर राज कुमार बैठा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature