Nature

गांव की पाठशाला में दरी बिछाकर पढ़ने वाली सुजाता सिंह से थरथर कांपते हैं अपराधी

गांव की पाठशाला में दरी बिछाकर पढ़ने वाली सुजाता सिंह से थरथर कांपते हैं अपराधी

शासन के निर्देश पर महिला सुरक्षा,और सम्मान को लेकर चलाये जा रहे मिशन अपराजिता के तहत पुलिस लाईन सभागार में आयोजित कार्यशाला में बहराइच की SP सुजाता सिंह ने महिला आरक्षियों का हौसला बढ़ाते हुए अपने संघर्षों और अनुभव की कहानी को बड़ी संजीदगी से साझा किया।






SP ने कहा आप सब रोल मॉडल हो!


SP सुजाता सिंह ने महिला आरक्षियों से कहा कि आप लोगों ने 'पुलिस यूनिफार्म' पहना है, आप आम इंसान नहीं बल्कि आवाम के बीच एक रोल मॉडल हो।


SP ने कहा कि आप लोग इमेजिन करो आप सब लोग गांव से आते हो,हम भी गांव से ही आते हैं, मतलब हमने 6th क्लास तक गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई की है,,हमने 6th क्लास तक दरी पर बैठ कर पढ़ाई की है,,मैं जानती हूं कि आज भी गांव में क्या केमेस्ट्री रहती है हमको बखूबी पता है।




आपको गांव की महिलाओं को जागरूक करना है कि आज आप जागरूक नहीं होंगी तो कल आपकी लड़की के साथ भी वही होगा जो आप के साथ हो रहा है,आपको बताना है कि क्या सही और क्या गलत, आपकी लड़की पढ़ लिख जाआगे तो सिपाही बन जाओगे, आप टीचर बन जाओगे तो दहेज नहीं देना पड़ेगा।




महिलाएं पुरुषों से अपनी बात नहीं कह पाएंगी,लेकिन आपसे अपने अंतर्मन की हर बात कर पाएंगी, आज भी 80 से 90 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं जिनको पढ़ना लिखना नहीं आता है,बोलने में भी संकोच करती हैं,अगर वो आपसे अपने अंतरंग की बातें बता पाएंगी तो सोंचिये आपके लिये कितना बड़ा अचीवमेंट है,हमको उस चीज को यूज करना है जिसकी क्षमता आप में है।


कुछ इस तरह बहराइच की तेज तर्रार महिला पुलिस कप्तान सुजाता सिंह ने महिला सिपाहियों के हौसले को अपनी भावुक वाणी से परवान चढ़ाया।

कौन हैं IPS सुजाता सिंह 


बहराइच जिले की SP सुजाता सिंह बहराइच जिले की तीसरी महिला SP हैं| सुजाता सिंह मूलरूप से बिहार के नालंदा जनपद के चैनपुर गांव की रहने वाली है | बचपन के दिनों में इन्होने गांव की पाठशाला में दरी पर बैठकर पढाई की हैं,साथ ही लालटेन की रोशनी में पढ़ाई करके दसवी में बिहार की दूसरी टॉपर बनी | साथ ही इन्होने अपनी पढाई रूड़की से इंजीनियरिंग की पढाई की हैं | सुजाता सिंह की माने तो मेहनत और ईमानदारी बहुत जरुरी हैं साथ ही आप जो गलतियाँ करते हैं उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए | सुजाता सिंह अपने परिवार के लोगों को ही अपना रोल माडल मानती हैं और वह लोगों और परिवार से सीखती हैं।


IPS सुजाता सिंह अपने जर्मन शेफर्ड डॉगी (ब्राउनी) को बहुत पसंद करती है। घर में ज्यादातर समय ब्राउनी के साथ बिताने वाली सुजाता स्ट्रांग काफी की शौकीन है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature