Nature

राँची मण्डल जसीडीह – वास्को-द-गामास्पेशल ट्रेन का उद्घाटन |

राँची मण्डल 
 जसीडीह – वास्को-द-गामास्पेशल ट्रेन का उद्घाटन  |

 आज दिनांक 28/09/2021 को माननीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से   जसीडीह – वास्को-द-गामा के बीच  स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन किया गया । इस ट्रेन को माननीय नेता प्रतिपक्ष झारखंड विधानसभा श्री बाबूलाल मरांडी,माननीय सांसद, रांची, श्री संजय सेठ, माननीय सांसद, ( राज्यसभा ) रांची, श्री दीपक प्रकाश,  माननीय सांसद, ( राज्यसभा ) रांची, श्री महेश पोद्दार एवं  माननीय विधायक, रांची, श्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रदीप गुप्ता की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रांची से रवाना किया गया, इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री अमित कंचन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अवनीश, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री आदित्य कुमार चौधरी, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) श्री कुलदीप कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डॉ देवराज बनर्जी एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी रांची स्टेशन पर उपस्थित थे |

ट्रेन संख्या 06398 जसीडीह – वास्को-द-गामा  स्पेशल ट्रेन की  समय सारणी   
जसीडीह प्रस्थान 13:15 बजे, धनबाद आगमन 16:15 बजे प्रस्थान 16:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 18:20 बजे प्रस्थान 18:30 बजे, मुरी आगमन 19:33 बजे प्रस्थान 19:35 बजे, रांची आगमन 20:55 बजे प्रस्थान 21:05 बजे, हटिया आगमन 21:20 बजे प्रस्थान 21:25 बजे, राउरकेला आगमन 02:00 बजे प्रस्थान 02:10 बजे, बिलासपुर आगमन 04:50 बजे प्रस्थान 05:05 बजे, दुर्ग आगमन 07:30 बजे प्रस्थान 07:35 बजे, बल्हारशाह आगमन 12:50 बजे प्रस्थान 12:55 बजे, सिकंदराबाद आगमन 18:00 बजे प्रस्थान 18:10 बजे, गुंतकल आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:55 बजे, हुब्बल्ली आगमन 07:55 बजे प्रस्थान 08:10 बजे, कुलेम आगमन 12:30 बजे प्रस्थान 12:40 बजे, मडगाँव आगमन 13:40 बजे प्रस्थान 13:45 बजे एवं वास्को-द-गामा आगमन 14:40 बजे होगा |
 *शशि भूषण गुप्ता* 
 के . के . गुप्ता
आशा पाठक
Ranchi jharkand

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature