Nature

विधानसभा निर्वाचन के लिए नामांकन स्थल निर्धारित

विधानसभा निर्वाचन के लिए नामांकन स्थल निर्धारित




जिला संवाददाता 
बहराइच। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 अन्तर्गत जनपद में अवस्थित सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने से लेकर अभ्यर्थिता वापस लेने तक की कार्यवाही सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार नामांकन स्थलों का निर्धारण कर दिया गया है। 
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा जाारी आदेश के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 282-बलहा (अ.जा.) के लिए उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जबकि न्यायालय विनियमित क्षेत्र, कलेक्ट्रेट, बहराइच नामांकन स्थल होगा। वि.नि.क्षेत्र 283-नानपारा के लिए उप जिलाधिकारी नानपारा रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जबकि शिकायत प्रकोष्ठ, कलेक्ट्रेट, बहराइच नामांकन स्थल होगा। वि.नि.क्षेत्र 284-मटेरा के लिए उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सदर, बहराइच रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जबकि न्यायालय मुख्य राजस्व अधिकारी बहराइच नामांकन स्थल होगा।
इसी प्रकार वि.नि.क्षेत्र 285-महसी के लिए उप जिलाधिकारी महसी रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जबकि न्यायालय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, बहराइच नामांकन स्थल होगा। वि.नि.क्षेत्र 286-बहराइच के लिए उप जिलाधिकारी बहराइच रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जबकि न्यायालय जिलाधिकारी, बहराइच नामांकन स्थल होगा। वि.नि.क्षेत्र 287-पयागपुर के लिए उप जिलाधिकारी पयागपुर रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जबकि न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट, बहराइच नामांकन स्थल होगा। वि.नि.क्षेत्र 288-कैसरगंज के लिए उप जिलाधिकारी कैसरगंज रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जबकि न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), बहराइच नामांकन स्थल होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature