Nature

1नफर अभियुक्त गिरफ्तार थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच

119 ग्राम नाजायज स्मैक (कीमती करीब 60 लाख रुपये) के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच श्री केशव कुमार चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व नशीले पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अशोक कुमार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी  के कुशल नेतृत्व में  दिनांक  11.04.2022 को उ0नि0 श्री शिवम कुमार कनौजिया मय पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र, तलाश संदिग्ध व्यक्ति वस्तु व रोकथाम तस्करी के दौरान घसियारन मोहल्ला कस्बा रुपईडीहा से अभियुक्त अनवर हसन उर्फ अन्नू पुत्र मेहदी हसन ग्राम घसियारन मोहल्ला कस्बा रुपईडीहा जनपद बहराइच को दिनांक 11.04.2022 को समय  20.30 बजे 119 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ  गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 108/2022 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त अनवर हसन उर्फ अन्नू उपरोक्त को माननीय न्यायालय  सदर रवाना किया गया । 

*अभियुक्त का नाम पता-*
1. अनवर हसन उर्फ अन्नू पुत्र मेहदी हसन ग्राम घसियारन मोहल्ला कस्बा रुपईडीहा जनपद बहराइच

*गिरफ्तारी करने वाली टीम का नाम*
1. उ0नि0 श्री शिवम कुमार कनौजिया  
2. हे0का0 वकील सिंह 
3. का0 विरेन्द्र गुप्ता  
थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच 

*एसएसबी टीम का विवरण*
1. निरीक्षक सामान्य थान्गखोमान्ग बाईटे 
2. हे0का0 मो0 एजाज खान, 
3. का0 दुर्गेश कुमार
4. का0 विश्राम कुमार 
डी0 कम्पनी 42 वीं वाहिनी एसएसबी रुपईडीहा जनपद बहराइच


रिपोर्ट : आमिर अहमद पत्रकार

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature