Nature

भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

केंद्र सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करें कार्यकर्ता-मुकुट बिहारी
जरवल(बहराइच)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर बद्री शाह शिशु मंदिर जरवल में भाजपा मंडल कार्यसमिति की एक बैठक मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक के मुख्य

 अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा एवं भाजपा जिला मंत्री हेमा निगम रही। विशिष्ट अतिथि में लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रदीप जयसवाल किया। बैठक में सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों के द्वारा पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात बैठक को संबोधित करते हुए मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को आपस में छींटाकशी करना बंद कर देना चाहिए। और मिलजुल कर आए हुए पार्टी के कार्यक्रम को संपन्न कराते हुए लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। वहीं जिला मंत्री हेमा निगम ने बताया कि संगठन में आए हुए कार्यक्रम में किसान मोर्चा महिला मोर्चा युवा मोर्चा सहित अन्य अनुषांगिक संगठनों की सक्रिय भूमिका होनी चाहिए। आए हुए कार्यक्रम में सफाई अभियान तालाबों की सफाई वृक्षारोपण एवं लाभार्थियों तक कार्यकर्ताओं को पहुंच कर 8 वर्ष की केंद्र सरकार की उपलब्धियों को के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम को लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए कहा आगामी 2024 लोकसभा चुनाव मैं कार्यकर्ताओं के बल एवं जनता के समर्थन से केंद्र में भाजपा की सरकार बनना सुनिश्चित है। भारत शीर्ष पर पहुंचने की प्रक्रिया में है।हम सभी  संगठित होकर पार्टी कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम को जिला मंत्री भाजपा संजय राव जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश अवस्थी ने भी संबोधित किया। अखिल भारतीय वैश्य समाज के जिला उपाध्यक्ष सचिन गर्ग में पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल कार्यसमिति के सदस्य सेक्टर प्रभारी एवं संयोजक तथा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature