Nature

महन्त जागेश्वर पुरी नंदवल काँवरिया संघ के कावरिया बड़े बड़े रोड़ो के ऊपर से जाएंगे लोधेश्वर महादेवा

महन्त जागेश्वर पुरी नंदवल काँवरिया संघ के कावरिया बड़े बड़े रोड़ो के ऊपर से जाएंगे लोधेश्वर महादेवा
जहाँ योगी सरकार कांवरियों के ऊपर पुष्प वर्षा करवाती है, वहीं पी0डब्लू0डी0 विभाग की लापरवाही से कांवरियों को भारी दिक़्क़तों का करना पड़ेगा सामना
फखरपुर(बहराइच)थाना बौंडी क्षेत्र के नंदवल बाजार व क्षेत्र के कावरिया पैदल पद यात्रा कर विगत ग्यारह वर्षों से महन्त जागेश्वर पुरी मठ नंदवल के सरोवर से जल भरकर महादेवा लोधेश्वर भगवान को जल चढ़ाते चले आ रहे हैं, वहीं इस बार बारहवीं पद यात्रा नंदवल से वाया वजीरगंज, कुंडासर होते हुए महादेवा के लिए 25 -7-2022 दिन रविवार को सुबह आठ बजे प्रस्थान करंगे।

           इस बार कुंडासर,जैतापुर मार्ग का निर्माण लगभग तीन वर्षों से हो रहा है।कई बार समाचार पत्रों में प्रकासन के बाद चन्द दिन पहले वजीरगंज से बेदौरी तक पेंटिंग का कार्य करके बन्द कर दिया, शेष रोड कुंडासर तक लगभग चार कि0मी0 पर बड़े बड़े रोड़े पड़े हैं,उस पर पेंटिंग का कार्य नहीं किया गया। कई बार लोग इसकी वजह से चोटिल भी हुए हैं व कुछ को जान गवानी भी पड़ी है।कावरिया संघ के अध्यक्ष प्रेम चन्द पटेल ने बताया कि संघ की तरफ से 1076 मुख्यमंत्री कार्यालय पर शिकायत दर्ज कराई गई है व हम लोग जिला अधिकारी से भी शिकायत दर्ज कराएंगे।

रिपोर्ट
वेद प्रकाश श्रीवास्तव
फखरपुर, बौंडी-बहराइच

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature