Nature

धूम धाम से मनाया गया जश्रे ईद मिलादुन्नबी(स0)

धूम धाम से मनाया गया जश्रे ईद मिलादुन्नबी(स0)

जरवल(बहराइच)जश्ने ईद मिलादउन नबी सल्लल्लाहू अलैहि वाले वसल्लम के मौके पर नगर मैं धूमधाम से मनाया गया। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लाइटिंग गेट लाइटिंग झालर एवं फ्लावर से नगर को सजाया गया। देर रात तक नातिया मुशायरा एवं तकरीरी प्रोग्राम किया गया।
शायरों ने अलग अलग अंदाज़ में नातियां कलाम पेश किए।इस क्रम में नगर के कटरा दक्षिणी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कॉफ़ी स्टाल लगाया गया,व बहुत ही खूबशूरत मस्जिद बनाई गई।जिसको देखने के लिए पूरी रात तांता लगा रहा।इसके कायम कर्दा मो0 रफ़ी,समाज सेवी इसरार सिद्दीक़ी,रियाजुद्दीन,मो0 आदिल,इंतिज़ार अहमद ने आए हुए सभी महमानों का ख़ैर मक़दम किया।इसके अलावा अहमद शाह नगर में स्थित तकिया मस्जिद के मैदान में तकरीरी प्रोग्राम  किया गया।

 जुलूसए मोहम्मदी अध्यक्ष मुफीद अहमद(उर्फ छोटू)व फिरोज जौहरी पूर्व सभासद सारिफ अहमद,मन्नान अहमद,इबाद खा,अजीमुद्दीन अज्जी एवं अन्य सदस्यों ने आए हुए सभी मेहमानों का इस्तकबाल  किया।मुख्य अतिथि कैसरगंज विधायक आनंद यादव ने शायरों की हौसला अफजाई की। जश्रे ईद मिलादुन्नबी स0 में उलेमा ने अल्लाह के प्यारे महबूब हुजूर सल्लललाहू अलैह वसल्लम की यौम-ए-पैदाइश पर तकरीर पेश की।उन्होंने बताया कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने दुनियां में अमनो शांति का संदेश दिया।वही नगर के कटरा उत्तरी स्थित मस्जिद के पास नातिया मुशायरा का भी आयोजन किया गया जिसमें शायरों ने अपने अपने कलाम पेश किए।शायर शकील आरफी, सलीम रामपुरी, जमाल गोंडवी शायरों आदि लोगों ने अपने अपने अंदाज में नबी की शान में कलाम पेश किए। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों और मोहल्लों में भव्य सजावटें की।हर वर्ष ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम बहुल क्षेत्र जरवल नगर के कटरा उत्तरी पश्चिम वाली मस्जिद से विशाल जुलूस निकाला जाता है। जिसमें अंजुमने पढ़ते हुए कटरा दक्षिणी होते हुए जरवल सराय,बाजदारी तकिया मोहल्ला,व चौक,होते हुए सराय में जुलूस का समापन किया जाता है। *शांति व्यवस्था के नाम पर पुलिस ने की सिर्फ खाना पूर्ति*

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature