Nature

संजय मिश्रा बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष

संजय मिश्रा बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष
लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनकर लगाई हैट्रिक
बहराइच। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष पद पर संजय मिश्रा को लगातार तीसरी बार मनोनीत किया गया है। लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनकर  हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे। 

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सैकडों पत्रकार ने हिस्सा लिया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा को लगातार तीसरी बार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। संगठन के राष्ट्रीय पार्षद विपिन अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से जिलाध्यक्ष के लिए राय सुमारी की। जिलाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से जिले के वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा को लगातार तीसरी बार संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।श्री मिश्रा ने कहा कि वह हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए लडाई लडते रहेगें। संजय मिश्रा के जिलाध्यक्ष बनने पर उनके शुभचिंतकों ,पत्रकार साथियों और अधिकारियों ने बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature