Nature

बहराइच लखनऊ राज्य मार्ग पर ग्राम कुंडासर थाना फखरपुर जनपद बहराइच के पास

थाना फखरपुर

आज दिनाँक 05.06.2022 को रात्रि 00:40 बजे बहराइच लखनऊ राज्य मार्ग पर ग्राम कुंडासर थाना फखरपुर जनपद बहराइच के पास एक मारुति वैन कार नम्बर UP78 DC 3531 में अज्ञात ट्रक ने साइड से ठोकर मार दिया।


 जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी और कार चालक राजुल साहू पुत्र जगराम साहू उम्र 45 वर्ष निवासी न्यू आजादनगर श्यामनगर थाना चकेरी जनपद कानपुर मामूली रूप से घायल हो गए। कार में सवार महेश पुत्र रामसिंह उम्र 52 वर्ष, सियानन्द पुत्र रामसिंह उम्र 45 वर्ष, देव सिंह पुत्र महेश सिंह उम्र 32 वर्ष, मनोज सिंह पुत्र महेश सिंह उम्र 28 वर्ष, सुनीता देवी पत्नी महेश सिंह उम्र 50 वर्ष, अन्नू देवी पत्नी मनोज सिंह उम्र 25 वर्ष, पंकज सिंह पुत्र सियानन्द उम्र 07 वर्ष, रचना देवी पुत्री देव सिंह उम्र 11 वर्ष, खुशी देवी पुत्री देव सिंह उम्र 07 वर्ष, नैंसी देवी पुत्री देव सिंह उम्र 06 वर्ष, अंशिका पुत्री देव सिंह उम्र 03 वर्ष, शिवानी देवी पुत्री मनोज उम्र 03 वर्ष, सुहानी देवी पुत्री मनोज उम्र 02 वर्ष, कल्लू पुत्र कपूर सिंह उम्र 08 वर्ष निवासी गण राजपूत नगर वार्ड नम्बर 03, थाना खागा जनपद फतेहपुर पूरी तरह से सुरक्षित है। उपरोक्त लोग खागा जनपद फतेहपुर से दरगाह शरीफ जनपद बहराइच दर्शन करने आ रहे थे। गस्त के दौरान मौके पर पहुंची थाना फखरपुर पुलिस द्वारा घायल कार चालक राजुल साहू पुत्र जगराम साहू का प्राथमिक उपचार कराया गया। मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू रुप से चल रही है। शान्ति व्यवस्था कायम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Nature
Nature
Nature